शादी से पहले बन गये DSP : क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश कुमार बने डीएसपी, बिहार सरकार ने नियुक्ति आदेश किया जारी
Became DSPs before marriage: Cricketers Akash Deep and Mukesh Kumar appointed as DSPs; Bihar government issues appointment orders.

Cricketer Akashdeep and Mukesh Kumar। भारतीय क्रिकेट टीम के दो तेज गेंदबाजों को बड़ा सम्मान देते हुए बिहार सरकार ने उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त किया है। भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप को बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली के तहत डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया।सरकार के इस फैसले को राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खेल जगत में इस निर्णय का स्वागत किया गया है।
खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली नियुक्ति
दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति चयन समिति की अनुशंसा पर की गई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।मुकेश कुमार Asian Games 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं आकाशदीप ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
शादी से पहले आकाशदीप को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सासाराम निवासी तेज गेंदबाज आकाशदीप के लिए यह उपलब्धि और भी खास है। वह 24 जून को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी डेहरी-ऑन-सोन के मानिकपुर गांव की अक्षिता के साथ वाराणसी में संपन्न होगी।शादी से ठीक पहले डीएसपी पद पर नियुक्ति मिलने से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
वेतनमान-9 के तहत हुई नियुक्ति
सरकारी आदेश के अनुसार दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति वेतनमान-9 के तहत की गई है। उन्हें 9300-34800 रुपये के वेतनमान के साथ 5400 रुपये ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा।नियुक्ति के बाद दोनों खिलाड़ी खेल के साथ-साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभाएंगे।
बंगाल से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट
मुकेश कुमार और आकाशदीप घरेलू क्रिकेट में Bengal cricket team का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों तेज गेंदबाजों ने बंगाल के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया और घरेलू क्रिकेट से भारतीय टीम तक का सफर तय किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
आकाशदीप अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को सफलता दिला चुके हैं। वहीं मुकेश कुमार ने भारत के लिए तीन टेस्ट, छह वनडे और 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने तीन टेस्ट में सात विकेट, छह वनडे में पांच विकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 विकेट हासिल किए हैं।








