बंपर सरकारी नौकरी : क्लर्क, स्टेनो, टाइपिस्ट, डाटा इंट्री आपरेटर सहित इन पदों पर निकली वैकेंसी, 27 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, 10 जनवरी को परीक्षा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1703 पदों पर भर्ती निकाली है। सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न पदों के लिए 27 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी।

Sarkari Naurkari 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने विभिन्न विभागों में कुल 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत सहायक ग्रेड-3, सहायक उप निरीक्षक, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
CGSSB Recruitment 2026: किन पदों पर कितनी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,703 पदों को भरा जाएगा। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
पद का नाम पदों की संख्या
- सहायक ग्रेड-3 1,206
- सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) 279
- शीघ्रलेखक (हिंदी) 30
- उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) 34
- स्टेनो टाइपिस्ट 23
- डाटा एंट्री ऑपरेटर 25
- शीघ्रलेखक (द्विभाषी) 13
- पंजीयक लिपिक 50
- सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) 40
- शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) 3
- कुल पद 1,703
CGSSB Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इन महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखें।
विवरण तारीख
- ऑनलाइन आवेदन शुरू 5 नवंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026
- आवेदन में त्रुटि सुधार 28 से 30 नवंबर 2026
- प्रवेश पत्र जारी 4 जनवरी 2027
- लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027
कब और कहां होगी लिखित परीक्षा?
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी।
परीक्षा छत्तीसगढ़ के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क को लेकर भी बड़ी राहत
इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क वापसी का प्रावधान रखा गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया है।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
2. भर्ती से संबंधित अधिसूचना और आवेदन लिंक खोलें।
3. मांगी गई व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन प्रक्रिया पूरी करके फॉर्म सबमिट करें।
6. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें। आवेदन की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 निर्धारित है।











