CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा टाइम टेबल
CBSE Board Exams 2027: Datesheets for Classes 10 and 12 released; exams to begin on February 16; view the full timetable here.

नई दिल्ली। 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। इस बार परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो जायेगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी।इस बार करीब 46 लाख विद्यार्थी CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम मिल गया है।
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:
तारीख विषय
16 फरवरी पेंटिंग
17 फरवरी गणित स्टैंडर्ड एवं बेसिक
18 फरवरी डेटा साइंस एवं अन्य
19 फरवरी होम साइंस
20 फरवरी एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस एवं उर्दू
22 फरवरी साइंस
24 फरवरी कंप्यूटर एप्लीकेशन, AI एवं IT
26 फरवरी इंग्लिश लिटरेचर एंड कम्युनिकेशन
1 मार्च अरबी, संस्कृत एवं अन्य भाषाएं
3 मार्च हिंदी कोर्स A एवं B
5 मार्च रूसी, पर्शियन एवं अन्य विषय
6 मार्च फ्रेंच
8 मार्च सोशल साइंस
9 मार्च तिब्बती, जर्मन एवं अन्य भाषाएं
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। प्रमुख विषयों की तारीखें इस प्रकार हैं:
तारीख विषय
16 फरवरी फिजिक्स
18 फरवरी फिजिकल एजुकेशन
20 फरवरी इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी एवं मास मीडिया
23 फरवरी अकाउंटेंसी
25 फरवरी ज्योग्राफी
27 फरवरी केमिस्ट्री
2 मार्च साइकोलॉजी
5 मार्च इंग्लिश इलेक्टिव एवं इंग्लिश कोर
9 मार्च अप्लाइड मैथमेटिक्स एवं मैथमेटिक्स
11 मार्च होम साइंस
13 मार्च हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर
16 मार्च इकोनॉमिक्स
19 मार्च पॉलिटिकल साइंस
20 मार्च आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
25 मार्च बायोलॉजी
27 मार्च हिस्ट्री
30 मार्च सोशियोलॉजी
31 मार्च कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
1 अप्रैल बिजनेस स्टडीज
8 अप्रैल लीगल स्टडीज
9 अप्रैल रिटेल एवं वेब एप्लीकेशन
10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार
CBSE ने मुख्य बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है, लेकिन 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम इस डेटशीट में शामिल नहीं है। इसकी तारीखों को लेकर बोर्ड की ओर से अलग से जानकारी जारी की जाएगी।
यहां से डाउनलोड करें डेटशीट
विद्यार्थी CBSE की आधिकारिक वेबसाइ पर जाकर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: https://www.cbse.gov.in/
बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी करें और विषयवार तारीखों का ध्यान रखें।











