झारखंड ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की कांग्रेस में हुई वापसी, तीन साल के लिए किया गया था निलंबित, लेकिन तीन महीने में ही हो गयी वापसी
Jharkhand Breaking: Former minister Yogendra Sao returns to the Congress; he had been suspended for three years but was reinstated after just three months.

रांची। झारखंड कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की कांग्रेस में वापसी हो गयी है। वो अभी पार्टी से निष्कासित चल रहे थे।
आपको बता दें कि मार्च में ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेंद्र साव को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था।
लेकिन तीन महीने में ही उनकी पार्टी में वापसी हो गयी है। इससे पहले मार्च महीने में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखने का हवाला देते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित किया था।









