close
LIVE UPDATE

भागलपुर में रिश्तों का कत्ल! दामाद पर ससुर की हत्या का आरोप, फोन कर पत्नी से कहा- ‘तुम्हारा पति मर चुका है’

Murder of a relative in Bhagalpur! Son-in-law accused of killing father-in-law; called wife to say, "Your husband is dead."

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक दामाद पर अपने ही ससुर को घर बुलाकर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक ओर जहां ग्रामीण अपराध बता रहे हैं वहीं रिश्ते का क़त्ल बता रहे हैं।

मृतक की पहचान अशोक कुमार दास के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अशोक कुमार दास ने करीब 15 वर्ष पहले अपनी बेटी आशा की शादी लालूचक चंपानगर निवासी रविंद्र तांती से कराई थी। दंपति के चार बच्चे हैं।

दहेज को लेकर होता था विवाद

मृतक की पत्नी पुतुल देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि दामाद रविंद्र तांती पांच लाख रुपये नकद और घर अपने नाम कराने की मांग करता था। दहेज को लेकर अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे। दामाद ने ही मेरे पति की हत्या कर फोन पर सूचना दी।

फोन कर दामाद ने कहा- ‘तुम्हारा पति मर चुका है’

पुतुल देवी के अनुसार, घटना वाले दिन ससुराल पक्ष की ओर से फोन आया और कहा गया, “अपने पति को ले जाओ, वह मर चुका है।” यह बात सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब वे मौके पर पहुंचे तो अशोक कुमार दास मृत अवस्था में पड़े मिले।

हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण दामाद ने अशोक कुमार दास को घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

पुलिस शव को लिया कब्जे में

मामले की सूचना मिलने के बाद नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग रिश्तों में बढ़ती क्रूरता पर चिंता जता रहे हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *