close
LIVE UPDATE

सरायकेला में शिक्षक की संदिग्ध मौत, संजय नदी से मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Suspicious death of a teacher in Seraikela; body found in Sanjay River; family devastated.

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे रविवार सुबह एक निजी स्कूल के शिक्षक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लुआगड़ धातकीड़ीह निवासी जीतन महतो के रूप में हुई है। वह मिरुडीह स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

शादी समारोह में गए थे, फिर घर नहीं लौटे

परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जीतन महतो शनिवार शाम करीब 6 बजे माणिक बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजय नदी से बरामद हुआ शव

रविवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे संजय नदी में एक शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान जीतन महतो के रूप में की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत पानी में डूबने से हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीतन महतो अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और चार वर्षीय एक पुत्र है। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि शिक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *