close
LIVE UPDATE

Jharkhand Commercial Tax Department Promotion 2026: झारखंड में इस विभाग में बड़ा फेरबदल, 72 अधिकारियों को प्रमोशन; 19 अफसरों का तबादला

झारखंड सरकार ने वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 अधिकारियों को प्रोन्नति और 19 अधिकारियों का तबादला किया है। नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

रांची। झारखंड सरकार ने प्रमोशन के बाद पोस्टिंग का नया आदेश जारी करिया है। झारखंड सरकार ने ये आदेश वाणिज्य-कर (Commercial Tax) विभाग में किया है। राज्य सरकार ने 72 वित्त सेवा अधिकारियों को नियमित प्रोन्नति (Promotion) प्रदान की है। इसके साथ ही 19 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से कर संग्रहण और जांच संबंधी कार्यों में तेजी आएगी।

72 अधिकारियों को मिली नियमित प्रोन्नति

वाणिज्य-कर विभाग की संयुक्त सचिव पूनम कुजूर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य-कर सहायक आयुक्तों को राज्य-कर उपायुक्त तथा राज्य-कर पदाधिकारियों को राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद पर नियमित प्रोन्नति दी गई है।

प्रोन्नत अधिकारियों को ₹15,600-39,100 के वेतनमान, ग्रेड पे ₹7,600 तथा संशोधित पे मैट्रिक्स लेवल-12 का लाभ मिलेगा। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक वित्तीय लाभ संबंधित अधिकारी के नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।विभाग ने यह भी कहा है कि यदि किसी अधिकारी से संबंधित कोई अनियमितता या जांच का मामला सामने आता है तो उसकी प्रोन्नति प्रभावित हो सकती है।

19 अधिकारियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

प्रोन्नति के साथ ही वित्त विभाग ने 19 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश भी जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार सहायक आयुक्त से लेकर राज्य-कर पदाधिकारी स्तर तक के अधिकारियों को विभिन्न अंचलों, प्रमंडलों और मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

प्रमुख तबादले
• शमीक कुमार – अन्वेषण ब्यूरो (धनबाद प्रमंडल) से वित्त विभाग मुख्यालय।
• ऋषा – मुख्यालय (रांची) से वित्त विभाग।
• कृष्णकांत महतो – अन्वेषण (रांची एवं हजारीबाग प्रमंडल) से वित्त विभाग।
• अजय कुमार सिंह – पश्चिमी अंचल (रांची) से वित्त विभाग।
• अब्दुल खालिक – मुख्यालय (रांची) से पलामू अंचल, डालटनगंज (स्वयं के अनुरोध पर)।
• आमोद कुमार – मुख्यालय (रांची) से वित्त विभाग।
• सुधीर कुमार उपाध्याय – अन्वेषण ब्यूरो (दुमका) से धनबाद नागरिक अंचल (स्वयं के अनुरोध पर)।
• कीर्ति वर्धन – जमशेदपुर अंचल से पलामू अंचल, डालटनगंज (स्वयं के अनुरोध पर)।
• महेंद्र कुमार महतो – अन्वेषण ब्यूरो (धनबाद प्रमंडल) से वित्त विभाग।

कर प्रशासन को मिलेगा नया बल

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना की प्रतियां मुख्य महालेखाकार, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, वाणिज्य-कर विभाग के सचिव एवं आयुक्त, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं। विभाग को उम्मीद है कि नई पदस्थापनाओं से कर संग्रहण, अन्वेषण और प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता और तेजी आएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *