close
LIVE UPDATE

Sawan Mein Beti Ka Mayke Aana: सावन में बेटियों को मायके क्यों बुलाया जाता है? जानिए इस परंपरा का धार्मिक और सामाजिक महत्व

Sawan 2026: सावन में विवाहित बेटियों को मायके बुलाने की परंपरा क्यों निभाई जाती है? जानिए इसका धार्मिक महत्व, मान्यताएं और बेटी के स्वागत का शुभ तरीका।

Sawan 2026: सावन का महीना काफी पवित्र माना जाता है। ये त्योहार सिर्फ धार्मिक तौर पर महत्व नहीं रखा है, बल्कि इसके पीछे कई पौराणिक और सामाजिक रीतियां भी छुपी हुई है। वैसे हिंदू मान्यताओं में सावन महीने को भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का भी प्रतीक माना जाता है।

भारतीय परंपरा में इस महीने विवाहित बेटियों को मायके बुलाने की सदियों पुरानी परंपरा चली आ रही है। आज भी देश के अधिकांश परिवार इस परंपरा को श्रद्धा और प्रेम के साथ निभाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में बेटी का मायके आगमन पूरे परिवार के लिए शुभ माना जाता है।

सावन में क्यों बुलाते हैं बेटियों को मायके?

अगर हिंदू मान्यताओं की बात करें तो सावन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पवित्र महीना है। इस दौरान परिवारों में प्रेम, अपनापन और सौहार्द बढ़ाने वाली कई परंपराएं निभाई जाती हैं। विवाहित बेटी का मायके आना भी इन्हीं परंपराओं में शामिल है।

शादी के बाद बेटियां अपनी नई जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाती हैं और मायके कम आ पाती हैं। ऐसे में सावन का महीना उन्हें अपने माता-पिता, भाई-बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर देता है। इससे रिश्तों में आत्मीयता और भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होता है।

बेटी के आगमन को क्यों माना जाता है शुभ?

धार्मिक मान्यता है कि बेटी घर में लक्ष्मी का स्वरूप होती है। इसलिए सावन में उसका मायके आना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि बेटी के कदम पड़ने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है। कई परिवारों में यह विश्वास भी है कि बेटी का आगमन परिवार के सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक होता है।

हालांकि यह परंपरा नवविवाहित बेटियों के लिए विशेष महत्व रखती है, लेकिन जिन महिलाओं की शादी को कई वर्ष हो चुके हैं, उन्हें भी सावन में प्रेमपूर्वक मायके बुलाने की परंपरा आज भी कई परिवारों में निभाई जाती है। बिहार के मिथिला में हर सावन में विवाहित बिटिया का मायके आना तय रहता है।

सावन में ऐसे करें बेटी का स्वागत

यदि सावन में बेटी मायके आए तो पारंपरिक तरीके से उसका स्वागत करना शुभ माना जाता है।
• घर की दहलीज पर आरती उतारें।
• रोली, चंदन और अक्षत से तिलक करें।
• मिठाई, घेवर, मालपुआ या खीर खिलाकर मुंह मीठा कराएं।
• बेटी के हाथों घर में तुलसी का पौधा लगवाएं।
• सोलह श्रृंगार की सामग्री, वस्त्र या अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार भेंट करें।

धार्मिक मान्यता के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी

सावन में बेटी का मायके आना केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सम्मान और अपनापन बनाए रखने का एक सुंदर अवसर भी माना जाता है। आधुनिक जीवन की व्यस्तता के बीच यह परंपरा परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाने और रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती है।

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में इस परंपरा को निभाने के तरीके भिन्न हो सकते हैं।

नेहा वर्मा

नेहा वर्मा डिजिटल मीडिया की नब्ज पहचानती हैं। वे hpbltop.com पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों को कवर करती हैं। नेहा का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट पर फैल रही अफवाहों के बीच पाठकों तक सच पहुँचाना है। वे खबरों की फैक्ट-चेकिंग (Fact-Checking) में विशेष रुचि रखती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि हर वायरल खबर के पीछे की सच्चाई सामने आए।
  • ईमेल: neha@hpbltop.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *