close
LIVE UPDATE

Government Jobs 2026: अगस्त में 12 हजार+ सरकारी भर्तियां, रेलवे, IOCL, पुलिस और NICL में मौका, जानिये लास्ट डेट

Government Jobs 2026: अगस्त में रेलवे, IOCL, हिमाचल पुलिस और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी सहित 12 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती चल रही है। जानिए आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता और चयन प्रक्रिया।

Government Jobs August 2026। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अगस्त का महीना शानदार अवसर लेकर आया है। इस महीने में कई नयी वैकेंसी आने वाली है, जबकि कई वैकेंसी के लिए जारी आवेदन की आखिरी डेट भी आने वाली है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए ये जानना जरूरी है कि कौन-कौन सी भर्ती परीक्षा का अगस्त महीने में आखिरी डेट है।

रेलवे, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी समेत कई सरकारी संस्थानों ने 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अगस्त में है, ऐसे में अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का सीमित समय बचा है।

रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

भारतीय रेलवे ने 6,777 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 19 अगस्त तक चलेगी।
• योग्यता: 10वीं/12वीं पास एवं आईटीआई
• चयन प्रक्रिया: मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
• स्टाइपेंड: ₹9,600 से ₹11,040 प्रतिमाह

IOCL में 1,450 पदों पर वैकेंसी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 1,450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
• आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त
• योग्यता: BE, BTech, MBA, CA, LLB (पद के अनुसार)
• चयन प्रक्रिया: मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पद

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 734 पदों पर भर्ती निकाली है।
• आवेदन की अंतिम तिथि: 6 अगस्त
• योग्यता: 10वीं या 12वीं पास
• चयन प्रक्रिया: PET, PST, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट
• वेतन: ₹20,000 से ₹64,000 प्रतिमाह

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 500 असिस्टेंट पद

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
• आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त
• योग्यता: स्नातक (Graduation)
• चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स, मेन्स और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट
• वेतन: लगभग ₹63,000 प्रतिमाह

समय रहते करें आवेदन

इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा तथा अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें।

नोट-अभी इतनी वैकेंसी के आवेदन जारी है, बाद में आने वाली वैकेंसी की जानकारी और दी जायेंगी।

नेहा वर्मा

नेहा वर्मा डिजिटल मीडिया की नब्ज पहचानती हैं। वे hpbltop.com पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों को कवर करती हैं। नेहा का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट पर फैल रही अफवाहों के बीच पाठकों तक सच पहुँचाना है। वे खबरों की फैक्ट-चेकिंग (Fact-Checking) में विशेष रुचि रखती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि हर वायरल खबर के पीछे की सच्चाई सामने आए।
  • ईमेल: neha@hpbltop.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *