close
LIVE UPDATE

AIIMS NORCET-11 2026 Notification: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 13 अगस्त तक करें आवेदन

AIIMS NORCET-11 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी। नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए 13 अगस्त 2026 तक आवेदन करें। जानें योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि, सैलरी, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर बनने का शानदार मौका है। एम्स ने भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-11) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के जरिए पूरी की जाएगी।

AIIMS की ओर से कुल रिक्त पदों की संख्या अलग से जारी की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न AIIMS और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-B) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तिथि

  • नोटिफिकेशन जारी -24 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू- 24 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि -13 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे)
  • प्रारंभिक CBT परीक्षा- 12 सितंबर 2026
  • मुख्य CBT परीक्षा -30 सितंबर 2026

जानिये कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है—
• B.Sc. (Hons.) Nursing
• B.Sc. Nursing
• Post Basic B.Sc. Nursing

साथ ही अभ्यर्थी का State Nursing Council या Indian Nursing Council में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण होना अनिवार्य है।इसके अलावा GNM डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं, यदि वे पंजीकृत नर्स हों और कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्य अनुभव रखते हों।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन शुल्क

• सामान्य / OBC / UR: ₹3,000
• SC / ST / EWS: ₹2,400
• PwD: आवेदन शुल्क नहीं
SC और ST वर्ग के जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें नियमानुसार आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-B) के पद पर पे मैट्रिक्स लेवल-7 में होगी। इसके तहत आकर्षक मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, HRA, मेडिकल सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

AIIMS NORCET-11 भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—
• प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
• मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
• दस्तावेज सत्यापन
• मेडिकल परीक्षण
सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाकर NORCET-11 रजिस्ट्रेशन लिंक खोलना होगा। नया पंजीकरण करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, निर्धारित शुल्क जमा करें और अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन की प्रति सुरक्षित रख लें।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *