close
LIVE UPDATE

झारखंड: 50 लाख के लालच में गंवा दिए 43 हजार! फेसबुक पर पुराने नोट बेचने के झांसे में आया युवक, साइबर ठगी का शिकार

Jharkhand: Lost ₹43,000 in greed for ₹50 lakh! Youth falls victim to cyber fraud after being lured by a scheme to sell old currency notes on Facebook.

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। फेसबुक पर पुराने नोट के बदले 50 लाख रुपये मिलने का लालच देकर ठगों ने एक युवक से 43,220 रुपये ठग लिए। मामला रांगा थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर ठगों के इस नये तरीके ने चिंताएं बढ़ा दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेसबुक वीडियो देखकर ठगों के जाल में फंसा

पीड़ित के अनुसार, 29 जुलाई को उसने फेसबुक पर ‘Raj Gyani Old Coin Company’ नाम के पेज का एक वीडियो देखा। वीडियो में दावा किया गया था कि पुराने नोट और सिक्कों के बदले 80 लाख रुपये तक दिए जाएंगे। वीडियो में दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने के बाद ठगों ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर युवक का भरोसा जीत लिया।इसके बाद ठगों ने पुराने नोट की तस्वीरें मंगवाईं और दावा किया कि उसके नोट के बदले 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रजिस्ट्रेशन, GST और कूरियर के नाम पर ऐंठे पैसे

इनाम देने का झांसा देकर ठगों ने युवक से अलग-अलग बहानों से रकम वसूलनी शुरू कर दी।

• रजिस्ट्रेशन फीस – 720 रुपये

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कूरियर चार्ज – 5,000 रुपये

• GST – 4,999 रुपये

• अन्य शुल्क – 14,999 रुपये

• अंतिम भुगतान – 17,502 रुपये

इस तरह युवक से कुल 43,220 रुपये एक UPI आईडी पर ट्रांसफर करा लिए गए।

 

पैसे नहीं भेजे तो देने लगे धमकी

जब युवक को ठगी का शक हुआ और उसने आगे पैसे देने से इनकार कर दिया, तो ठगों ने उसे डराना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि बरहेट बाजार के पास 50 लाख रुपये लेकर एक वाहन खड़ा है और यदि बाकी रकम नहीं भेजी गई तो पैसे चोरी होने की जिम्मेदारी उसी पर होगी। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी गई।पीड़ित का आरोप है कि ठगों ने डराने के लिए कथित तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की तस्वीरें भी भेजीं।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने रांगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दो मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर पुराने नोट या सिक्कों के बदले लाखों रुपये देने के दावों पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की रजिस्ट्रेशन फीस, GST, कूरियर चार्ज या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे न भेजें।

 

नोट- यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और संबंधित साइबर पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *