close
LIVE UPDATE

झारखंड में जोरदार बारिश की चेतावनी, 18 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, देखिये किन-किन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

Warning of heavy rainfall in Jharkhand; rain expected in several parts of the state until August 18—check which districts are under the alert.

रांची। झारखंड में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 21 अगस्त के दौरान झारखंड में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं 17 और 18 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में व्यापक बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है। झारखंड में 15-16 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि 17-18 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

16 अगस्त को इन इलाकों में भारी बारिश

16 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी और आसपास के मध्य हिस्सों में बारिश का प्रभाव अधिक रह सकता है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। तेज हवा चलने की भी संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17 अगस्त को इन जिलों में बढ़ेगा खतरा

17 अगस्त को बारिश की गतिविधि और तेज होने का अनुमान है। पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची और खूंटी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।इसके अलावा लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में गरज और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

 

18 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

18 अगस्त को मौसम का असर झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में अधिक देखने को मिल सकता है। पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।वहीं लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा और गढ़वा में भी भारी बारिश की संभावना है।

 

रांची में तीन दिन बारिश के आसार

राजधानी रांची में भी अगले तीन दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। 16 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश, जबकि 17 और 18 अगस्त को मध्यम बारिश होने की संभावना है।इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

 

15 से 21 अगस्त तक सक्रिय रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के व्यापक पूर्वानुमान के मुताबिक 15 से 21 अगस्त के दौरान झारखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 17-18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।वहीं बिहार में 17 से 20 अगस्त, ओडिशा में 15 अगस्त और 19 से 21 अगस्त तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 21 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

वज्रपात को लेकर सावधानी जरूरी

बारिश के साथ कई स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। खासकर खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास सावधानी बरतना जरूरी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *