मेरी पत्नी बीमार है, मैं तेरे साथ हमबिस्तर होना चाहता हूं… महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप, वायरल वीडियो के बाद स्कूल संचालक गिरफ्तार
कुशीनगर में महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप, वायरल वीडियो के बाद स्कूल संचालक गिरफ्तार

Kushinagar : स्कूल संचालक द्वारा अपने ही स्कूल की शिक्षिका से आपत्तिजनक बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संचालक द्वारा शिक्षिका के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते साफ सुना जा सकता है।
मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से निजी स्कूल की महिला शिक्षिका से कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार और अनुचित संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूल संचालक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक स्थित द रेनबो लोरेटो स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल संचालक और महिला शिक्षिका के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, बातचीत के दौरान संचालक महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक बातें करता और संबंध बनाने का दबाव डालता हुआ कथित तौर पर नजर आ रहा है।
मेरी पत्नी अभी बीमार है इसलिये हम तुम्हारे साथ हमबिस्तर होना चाहता हूँ.. मेरे अंदर जवानी अभी कूट-कूट कर भरी है…!
ये खबर भी पढ़ें…प्राइवेट स्कूलों क्या -क्या झेलना पड़ता है महिला टीचर को..
वायरल वीडियो यूपी के कुशीनगर इंग्लिश मिडिया स्कूल द रेनबो लोरेटो का बताया जा रहा है…
ये खबर भी पढ़ें…जिसके संचालक… pic.twitter.com/1gK4JOZWHC
— Drx Santosh Yadav (@Santosh13298329) October 2, 2026
शिक्षिका ने बातचीत में किया विरोध
वायरल वीडियो में महिला शिक्षिका लगातार उसकी बातों का विरोध करती दिखाई देती है। रिपोर्टों के अनुसार, वह उसे इस तरह की बातें नहीं करने और उससे दूर रहने के लिए कहती है। वीडियो में स्कूल संचालक द्वारा महिला के करीब आने की कोशिश किए जाने का भी दावा किया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की।
BNS की धाराओं में FIR, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, रविंद्रनगर धूस थाने में FIR संख्या 160/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जाएगी। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपों और दावों का अंतिम सत्य पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।












