close
LIVE UPDATE

झारखंड ट्रांसफर न्यूज: बड़ी संख्या में कर्मचारियों का हुआ तबादला, क्लर्क सहित इन कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

Jharkhand Transfer News: Large-scale transfer of employees; clerks and other staff members transferred—view the full list to see who has been posted where.

Transfer News: बड़ी संख्या में कर्मचारियों का तबादला किया गया है। क्लर्क के अलावे टंकक व अन्य पदों पर भी नियुक्त कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गाय है। ये ट्रांसफर झारखंड के हजारीबाग जल संसाधन विभाग में हुआ है। मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर से वर्ग-3 के 37 कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय 29 जुलाई 2026 को हुई स्थापना समिति की बैठक में लिया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके आधार पर विभाग ने 13 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया है।मुख्य अभियंता विजय कुमार भगत के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित कर्मियों का स्थानांतरण प्रशासनिक संतुलन, कार्य में पारदर्शिता और विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधान लिपिक समेत कई कर्मियों का तबादला

जारी आदेश के अनुसार प्रधान लिपिक शंकर प्रसाद शर्मा को गुण नियंत्रण प्रमंडल, हजारीबाग से तेनुघाट बांध अंचल भेजा गया है। राकेश कुमार का स्थानांतरण रूपांकन एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल से जलपथ अंचल, हजारीबाग किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैकुण्ठ कुमार शर्मा को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग भेजा गया है। वहीं रघुनाथ नायक का तबादला तेनुघाट बांध अंचल से तेनुघाट बांध प्रमंडल किया गया है। रंजीत कुमार कोनार नहर प्रमंडल, बगोदर में यथावत रहेंगे।

 

उच्चवर्गीय लिपिक और पत्राचार लिपिक भी बदले

उच्चवर्गीय लिपिक अजय राम को जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग से जलपथ अंचल भेजा गया है। मधुकर कुमार को कोनार नहर प्रमंडल, डुमरी से बगोदर, जबकि राजकुमार सिंह को डुमरी से जलपथ प्रमंडल, बरही भेजा गया है।

 

निर्मल कुमार और श्वेत कमल का स्थानांतरण जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग किया गया है। पत्राचार लिपिक सुभाष कुमार और रत्नेश कुमार को जलपथ प्रमंडल संख्या-2, हजारीबाग से जलपथ प्रमंडल, बरही भेजा गया है।

 

मुकेश कुमार को बरही से हजारीबाग, प्रमोद कुमार सिंह को कोनार नहर प्रमंडल, बगोदर से डुमरी और राजीव कुमार झा को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग भेजा गया है। टंकक-सह उच्चवर्गीय लिपिक रीना बेसरा को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल संख्या-2 भेजा गया है।

 

निम्नवर्गीय लिपिक के 18 कर्मियों का स्थानांतरण

निम्नवर्गीय लिपिकों में अधीर कुमार को रूपांकन एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल से जलपथ अंचल भेजा गया है। दिलीप कुमार, संतोष कुमार, मनोशा कुमारी और मनीषा प्रकाश को जलपथ प्रमंडल, बरही से हजारीबाग स्थानांतरित किया गया है।

 

मुगल यादव को बरही से जलपथ अंचल, राधेश्याम साह को जलपथ प्रमंडल से प्रमंडल संख्या-2 भेजा गया है। मो. आरिफ हसन और संदीप कुमार का तबादला हजारीबाग से बरही किया गया है।

 

मालती देवी को तेनुघाट बांध अंचल से तेनुघाट बांध प्रमंडल भेजा गया है। हरिकिशुन मंडल को तेनुघाट बांध प्रमंडल से कोनार नहर प्रमंडल, बगोदर भेजा गया है। सोमर माझी और सुनील कुमार यादव का स्थानांतरण तेनुघाट बांध प्रमंडल से तेनुघाट बांध अंचल किया गया है।

 

निरोज कुमार को कोनार नहर प्रमंडल, डुमरी से तेनुघाट बांध प्रमंडल, विकास कुमार को डुमरी से बगोदर, गौरव कुमार को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल, बरही और आरती कुमारी को जलपथ अंचल से रूपांकन एवं मॉनिटरिंग प्रमंडल, हजारीबाग भेजा गया है।

 

टंकक और अन्य पदों पर भी बदलाव

टंकक विवेक कुमार गुप्ता को जलपथ प्रमंडल, हजारीबाग से जलपथ अंचल भेजा गया है। सदेव गंजू को तेनुघाट बांध प्रमंडल से कोनार नहर प्रमंडल, डुमरी स्थानांतरित किया गया है।वहीं दोरोथिया कुल्लू को जलपथ अंचल से जलपथ प्रमंडल संख्या-2 भेजा गया है। लक्षी गोप को तेनुघाट बांध प्रमंडल से तेनुघाट बांध अंचल भेजा गया है।

 

एक सप्ताह में नए स्थान पर देना होगा योगदान

तबादला आदेश में सभी संबंधित कर्मियों को आदेश प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी कर्मी को निर्धारित अवधि में विरमित नहीं किया जाता है, तो उसे 31 अगस्त 2026 से स्वतः विरमित माना जाएगा।सितंबर 2026 का वेतन संबंधित कर्मियों को उनके नए पदस्थापन वाले कार्यालय से मिलेगा। आदेश में शामिल सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *