close
LIVE UPDATE

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार: JPSC -JSSC CGL गड़बड़ी के बीच CID की बड़ी कार्रवाई, अनशनकारियों ने तोड़ा अनशन

JSSC CGL गड़बड़ी: CID ने BSO तेजनारायण पंडित को हिरासत में लिया, छात्र आंदोलन के बीच जांच तेज

चतरा/रांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच अब और तेज होती नजर आ रही है। चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को CID के निर्देश पर हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विभागीय कार्य से समाहरणालय पहुंचे BSO को वहीं CID की टीम ने वहीं हिरासत में लिया।

इस कार्रवाई के बाद JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे पहले भी CID ने भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में छापेमारी और पूछताछ की कार्रवाई की है। इधर JPSC सचिव से भी आज CID पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी रहा है। आंदोलनकारी छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते रहे हैं। छात्रों की ओर से CBI जांच की मांग भी उठाई गई है।

इधर भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन तोड़ दिया है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और डॉ इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल में जूस पिला अनशन तोड़वाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंदोलन के बीच 17 अगस्त को राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई जिसमें JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और TDPL से जुड़ी परीक्षाओं की जांच का बड़ा फैसला लिया। सरकार ने 2014 से अब तक TDPL द्वारा कराई गई परीक्षाओं में संभावित गड़बड़ियों की व्यापक जांच की बात कही है।

अब जांच के दायरे में कौन-कौन?

BSO तेजनारायण पंडित से पूछताछ को इसी व्यापक जांच की एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, हिरासत में लिए जाने का मतलब अपने-आप में दोष साबित होना नहीं है। CID की पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले में उनकी भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। इसके पहले JPSC विवाद का मुख्य मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह TDPL के चेयरमैन को गिरफ्तार कर चुकी है। गहराई से  जांच होने पर अभी और भी कई खुलासे हो सकते हैं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *