close
LIVE UPDATE

कैबिनेट ब्रेकिंग: हेमंत कैबिनेट के सभी 53 फैसले एक साथ, रद्द परीक्षाओं और नियुक्तियों पर भी बड़ा फैसला, पढ़िये सभी फैसले एक क्लिक पर..

Cabinet Breaking: All 53 decisions of the Hemant Cabinet at a glance; major decisions regarding cancelled exams and appointments too—read all the decisions with just one click.

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में झारखंड राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले हुए हैंई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में छात्र आंदोलन के बाद रद्द की गई परीक्षाओं और नियुक्तियों से जुड़े मामलों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में वीबी जीरामजी योजना की नियमावली को मंजूरी दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा छात्र आंदोलन के बाद रद्द हुई परीक्षाओं और नियुक्तियों से जुड़े मामलों पर सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। संबंधित मामलों में राज्य सरकार हाईकोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड छात्र अनुसंधान एवं नवाचार नीति-2026 को मंजूरी

कैबिनेट ने ‘झारखंड छात्र अनुसंधान एवं नवाचार नीति-2026’ को भी स्वीकृति प्रदान की है। इस नीति को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य उद्योग, शिक्षा जगत और सरकारी संगठनों को एक साथ जोड़कर राज्य में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता का इकोसिस्टम मजबूत करना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीति के तहत राजधानी रांची में स्टेट इनोवेशन पार्क, स्टेट रिसर्च पार्क और स्टेट टेक्नोलॉजी पार्क स्थापित किए जाने का प्रावधान किया गया है। इससे छात्रों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को नई सुविधाएं और अवसर मिलने की उम्मीद है।

 

स्टार्टअप के लिए 5 लाख रुपये तक की सीड फंडिंग

नई नीति के तहत राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपये तक की सीड फंडिंग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों में 10 टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से 50 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

 

नीति में अनुसंधान परियोजनाओं और शैक्षणिक आयोजनों के लिए भी वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा के साथ शोध, तकनीक और स्टार्टअप गतिविधियों को जोड़कर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करना है।

 

रद्द परीक्षाओं और नियुक्तियों पर भी फैसला

कैबिनेट बैठक में छात्र आंदोलन के बाद रद्द हुई परीक्षाओं और नियुक्तियों से जुड़े मामलों पर भी निर्णय लिया गया। इन फैसलों से उन अभ्यर्थियों और छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं।सरकार की ओर से कैबिनेट में लिए गए सभी निर्णयों का विस्तृत ब्योरा संबंधित विभागों द्वारा जारी किया जाएगा। 53 प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद अब संबंधित विभाग इन फैसलों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

यहां देखें सभी फैसले 👇👇👇👇

Cabinet
Jharkhand cabinet
hqkhhopbyaaet8a
hqkhhopbyaaet8a
hqkhho2ayaaymgl
hqkhho2ayaaymgl
hqkhhoebeaalzfy
hqkhhoebeaalzfy
hqkhgepaiaa7z3g
hqkhgepaiaa7z3g
hqkhgekaoaapfpt
hqkhgekaoaapfpt
hqkhgenb0aehlop
hqkhgenb0aehlop
hqkhgesbgaapnjk
hqkhgesbgaapnjk

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *