Namo Bharat Recruitment 2026: डिप्लोमा-ITI वालों के लिए 67 पद, 9 अक्टूबर तक मौका; इतनी होगी सैलरी
Namo Bharat Recruitment 2026 के तहत NCRTC में Supervisor और Junior Maintainer पदों पर भर्ती है। डिप्लोमा-ITI उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Namo Bharat Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नमो भारत प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल सकता है। नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए NCRTC ने ऑपरेशंस और मेंटेनेंस स्टाफ के 67 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में इंजीनियरिंग डिप्लोमा से लेकर ITI तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से चल रही है और 9 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो सिर्फ पदों की संख्या देखना काफी नहीं है। किस ट्रेड के लिए कितनी सीटें हैं, योग्यता क्या है और चयन किस परीक्षा से होगा—इन सभी बातों को आवेदन से पहले समझना जरूरी है।
सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल में
NCRTC की भर्ती में 67 पदों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें सुपरवाइजर-इलेक्ट्रॉनिक्स के 18 और सुपरवाइजर-इलेक्ट्रिकल के 14 पद हैं। इसके अलावा सुपरवाइजर-ऑपरेशन के 2, मैकेनिकल के 3 और सिविल के 6 पद हैं।जूनियर मेंटेनर के लिए इलेक्ट्रिकल में 8, फिटर में 9, RAC में 5 और इलेक्ट्रॉनिक्स में 2 पद रखे गए हैं। यानी इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ITI दोनों तरह के उम्मीदवारों के लिए अवसर मौजूद हैं।
पदवार वैकेंसी पद पदों की संख्या
Supervisor-I (Operations) 2
Supervisor-I (Electronics) 18
Supervisor-I (Electrical) 14
Supervisor-I (Mechanical) 3
Supervisor-I (Civil) 6
Junior Maintainer (Electrical) 8
Junior Maintainer (Fitter) 9
Junior Maintainer (RAC) 5
Junior Maintainer (Electronics) 2
कुल 67
डिप्लोमा वालों के लिए कौन-सा पद?
सुपरवाइजर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फुल टाइम 3 वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है। ऑपरेशंस पद के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता निर्धारित है।इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल के सुपरवाइजर पदों के लिए संबंधित ब्रांच का इंजीनियरिंग डिप्लोमा जरूरी है।
ITI वालों के लिए भी अलग वैकेंसी
जूनियर मेंटेनर के पदों के लिए संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र मांगा गया है।
• Junior Maintainer-Electrical — ITI Electrician
• Junior Maintainer-Fitter — ITI Fitter
• Junior Maintainer-RAC — ITI Refrigeration & Air-Conditioning
• Junior Maintainer-Electronics — ITI Electronics Mechanic
इसलिए ITI करने वाले अभ्यर्थियों को भी अपनी ट्रेड के अनुसार पद का चयन करना होगा।
28 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान भर्ती विज्ञापन में दिया गया है।
परीक्षा में 100 सवाल, निगेटिव मार्किंग नहीं
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और मेडिकल फिटनेस टेस्ट शामिल हैं। CBT में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।CBT में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती परीक्षा नवंबर या दिसंबर 2026 में संभावित है।
चयन के बाद कितनी सैलरी मिलेगी?
NCRTC के अनुसार इन पदों के लिए अलग-अलग पे स्केल निर्धारित है।
Supervisor-I: ₹37,000 से ₹1,15,000
Junior Maintainer: ₹18,250 से ₹59,200
इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी लागू हो सकती हैं।
9 अक्टूबर है आखिरी तारीख
आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ NCRTC की वेबसाइट के Career/Recruitment सेक्शन के माध्यम से किया जाना है।
ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
1. NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. Career/Jobs सेक्शन में जाएं।
3. भर्ती नोटिस 32/2026 देखें।
4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
5. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
6. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
7. लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।
NCRTC ने उम्मीदवारों को फर्जी भर्ती विज्ञापनों और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहने को कहा है। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को आधार बनाने की सलाह दी गई है।











