close
LIVE UPDATE

झारखंड अभी-अभी : विधायक के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान गंभीर रूप से घायल, झामुमो विधायक के काफिले में शामिल थी पुलिस गाड़ियां…

Jharkhand News Flash: Vehicle in MLA's convoy meets with an accident; several security personnel critically injured; police vehicles were part of the JMM MLA's convoy...

Breaking News: एक बड़ी खबर आ रही है। विधायक के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जानकारी के मुताबिक हादसे में कई जवान घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक घटाशिला से JMM विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल सुरक्षा गार्डों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। बताया जा रहा है कि गालूडीह थाना क्षेत्र के घुटीया गांव के समीप एनएच 18 पर हुए गड्ढे में गाड़ी घुस गया जिससे गार्ड का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के कारण विधायक समेत सभी कार्यक्रम शामिल नहीं हुए, विधायक की देख रेख में घायलों का इलाज चल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो प्रारंभिक जानकारी आयी है, उसके मुताबिक पुलिसकर्मियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। हादसे में वाहन में सवार चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार सभी घायल सुरक्षा गार्ड खतरे से बाहर बताया जा रहा। घटना के संबंध में झामुमो नेता सोना राम सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया की घाटशिला प्रखंड के कसीदा पंचायत अंतर्गत मालेडीह गांव मे संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल होने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन समेत पार्टी के कई नेता जा रहे थे। हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

अपडेट पाने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *