55 साल की उम्र में कुंवारे, 1 करोड़ की भी नहीं है संपत्ति, जानिये बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु सरकार, ममता बनर्जी से अमीर हैं या गरीब …
Bachelor at the age of 55, does not have assets worth even Rs 1 crore, find out whether Bengal Chief Minister Shubhendu Sarkar is richer or poorer than Mamata Banerjee...

Suvendu Adhikari Networth : पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा शुभेंदु अधिकारी की हो रही है। मुख्यमंत्री की कमाल संभालने जा रहे सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री का पद तो मिल गया है, लेकिन चुनौतियां उनके सामने कई जारी है। आज हर कोई सुवेंदु अधिकारी के बारे में जानना चाहता है। कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब राज्य में बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा बन चुके हैं। नंदीग्राम चुनाव में ममता बनर्जी को चुनौती देने के बाद उनकी राजनीतिक पहचान और मजबूत हुई। लेकिन राजनीति से अलग अब लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर शुभेंदु अधिकारी कितने अमीर हैं, उनके परिवार में कौन-कौन है और उनकी जीवनशैली कैसी है।
करोड़पति नेताओं की सूची में शामिल नहीं
चुनाव आयोग के हलफनामे के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से भी कम है। हलफनामे के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 85.87 लाख रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज नहीं है।पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल कर चुके शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनकी संपत्ति कई बड़े नेताओं की तुलना में काफी कम मानी जाती है।
बैंक खातों और सेविंग स्कीम में निवेश
शुभेंदु अधिकारी ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास करीब 12 हजार रुपये नकद हैं। वहीं पीएनबी, एसबीआई और आईडीबीआई बैंक समेत अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 7 लाख रुपये जमा हैं।इसके अलावा उन्होंने कई बचत योजनाओं में निवेश कर रखा है। पोस्टल सेविंग अकाउंट में करीब 60 हजार रुपये जमा हैं। किसान विकास पत्र में लगभग 2.60 लाख रुपये और एनएससी सर्टिफिकेट में करीब 5 लाख रुपये निवेश किए गए हैं। शेयर और बॉन्ड्स में भी उन्होंने लगभग 14 हजार रुपये लगाए हैं।
छह LIC पॉलिसी, लेकिन नहीं है कार-बाइक
शुभेंदु अधिकारी के पास लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) की छह पॉलिसियां हैं। इनमें एक पॉलिसी में करीब 6 लाख रुपये जमा हैं, जबकि बाकी पांच पॉलिसियों में कुल मिलाकर लगभग 7 लाख रुपये का निवेश किया गया है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके पास न कोई कार है, न बाइक और न ही सोना-चांदी के आभूषण। हलफनामे के अनुसार उनके नाम पर किसी प्रकार की लग्जरी संपत्ति दर्ज नहीं है।
जमीन और मकान की कितनी संपत्ति?
अगर अचल संपत्ति की बात करें तो शुभेंदु अधिकारी के पास करीब 9 लाख रुपये कीमत की कृषि भूमि है। वहीं लगभग 27 लाख रुपये कीमत की गैर कृषि भूमि और प्लॉट भी उनके नाम दर्ज हैं।उनके नाम पर कोई कमर्शियल बिल्डिंग नहीं है, लेकिन तीन घर और फ्लैट जरूर हैं। इनकी कुल कीमत करीब 24.75 लाख रुपये बताई गई है।
राजनीति में पूरा परिवार सक्रिय
शुभेंदु अधिकारी अब तक अविवाहित हैं। उनका परिवार लंबे समय से बंगाल की राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके भाई सौमेंदु अधिकारी बीजेपी से जुड़े हैं, जबकि दूसरे भाई दिब्येंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं।उनके पिता शिशिर अधिकारी भी राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं और तीन बार सांसद रह चुके हैं।
ममता बनर्जी Vs शुभेंदु अधिकारी
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संपत्ति भी काफी सीमित है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल चल संपत्ति करीब 15.37 लाख रुपये है।दिलचस्प बात यह है कि 2021 की तुलना में उनकी संपत्ति में कमी आई है। पांच साल पहले उनकी संपत्ति करीब 16.72 लाख रुपये बताई गई थी। यानी उनकी कुल संपत्ति में लगभग 1.3 लाख रुपये की गिरावट आई है।
बैंक बैलेंस और सोना कितना?
ममता बनर्जी के अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 12.76 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास करीब 9.75 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये बताई गई है।उन्होंने अपने पास करीब 75,700 रुपये नकद होने की जानकारी भी दी है।
न घर, न गाड़ी, न जमीन
सबसे खास बात यह है कि ममता बनर्जी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनके नाम पर न कोई घर है, न कृषि भूमि और न ही कोई कमर्शियल बिल्डिंग। उनके पास कोई निजी वाहन भी नहीं है।सादगी भरी जीवनशैली के लिए मशहूर ममता बनर्जी ने अपने हलफनामे में यह भी स्पष्ट किया है कि उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई कर्ज या आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।







