झारखंड ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, बेकाबू ट्रक घुस गया बाजार में लोगों को रौंदते हुए दौड़ता रहा…
Jharkhand Breaking: 5 people died, more than 20 injured in a horrific road accident, an uncontrolled truck entered the market and kept running, trampling people...

Jharkhand News : झारखंड में एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है। ये घटना इसरी बाजार की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 8 से 10 गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। घटना इसरी बाजार बाजार के निमियाघाट थाना क्षेत्र की है।
ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में चार लोगों लोगों की मौत हो गयी। लगभग 20 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। ट्रेलर की चपेट में कई बाइक सहित चार पहिया वाहन भी आ गये। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बाजार में घुसा बेकाबू ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे इसरी बाजार में घुस गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कई लोग भी इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल को खाली कराया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।







