close
LIVE UPDATE

गजबे है! दो युवतियों से लेडी दारोगा को काट दिया दांत : सायरन बजाते स्कार्पियों दौड़ा रही थी दो महिला, पुलिस ने रोका तो किया बवाल, लेडी दारोगा को काट दिया दांत

Amazing! Two young women bit a lady inspector: Two women were driving a Scorpio with the siren blaring. When the police stopped them, they created a ruckus and bit the lady inspector.

हूटर लगी स्कॉर्पियो को रोकने पर दो लड़कियों ने बवाल काट दिया। सड़क पर तो पुलिस के साथ तो भिड़ी ही, थाने में लेडी दारोगा को दांत भी काट लिया। मामले को लेकर अब पुलिस ने दोनों महिलाओं पर एक्शन लिया है। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार दो सगी बहनों ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर बहस और हंगामा किया।
________________________________________
Police News : सायरन लगी स्कार्पियों से टशन दिखा रही दो महिलाओं ने पुलिस के सामने भी खूब दबंगई दिखायी। मामला यूपी के कानपुर स्थित कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने हूटर बजा से एक स्कॉर्पियो को रोक लिया। वाहन की जांच और दस्तावेज मांगने पर स्कॉर्पियो में सवार दो सगी बहनों ने पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस शुरू कर दी।

इधर, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया और वहां भी काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तेज आवाज में हूटर बजाती हुई एक स्कॉर्पियो वहां से गुजर रही थी। पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए वाहन को रोक लिया और चालक से गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा।

पुलिस पर आरोप है कि दस्तावेज मांगने पर वाहन में मौजूद दोनों बहनें भड़क गईं और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगीं। मौके पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस स्कॉर्पियो को थाने ले आई और नियमों के उल्लंघन के आरोप में वाहन को सीज कर दिया। इसके बाद दोनों महिलाएं भी कल्याणपुर थाने पहुंचीं, जहां विवाद और बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाने के भीतर करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान महिलाओं ने ड्यूटी पर मौजूद एक महिला दारोगा के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप यह भी है कि धक्का-मुक्की के दौरान महिला दारोगा के हाथ में दांत से काट लिया गया।थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। बाद में दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति हूटर का इस्तेमाल करना यातायात नियमों का उल्लंघन है। केवल अधिकृत सरकारी और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही विशेष प्रकार के हूटर और सायरन के उपयोग की अनुमति होती है। आम नागरिकों द्वारा ऐसे उपकरणों का उपयोग कानूनन गलत माना जाता है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *