झारखंड पुलिस पदक : दो IG और दो DSP सहित इन 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा पदक, बिहार के 22 पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवार्ड, 3 को वीरता पदक
Jharkhand Police Medals: 12 policemen, including two IGs and two DSPs, will receive service medals. 22 Bihar policemen will receive awards, and three will receive gallantry medals.

Medal Awardees of Bihar Jharkhand/25.1.26 : वीरता और सराहनीय सेवा के लिए हर साल मिलने वाले पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार झारखंड के 11 पुलिसकर्मियों और बिहार के 22 पुलिसकर्मियों को अलग अलग श्रेणी में अवार्ड दिया जायेगा। झारखंड के एक पुलिस अफसर को विशिष्ट सेवा पदक और 11 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा।
बिहार से डीएसपी उमेश लाल रजक और सब इंस्पेक्टर नवरत्न कुमार को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। वहीं झारखंड से डीएसपी सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा।
वहीं उत्कृष्ट सेवा के लिए आईजी अनूप बृतहरी, आईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल, डीएसपी संजय कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार क्षेत्री, अरूण कुमार ओझा, मार्कस सुनवार, कांस्टेबल जयदेव प्रधान, जेनेट मार्गेट लकड़ा, कुमुदनी कुजूर, सुफल ओरिया और वसीम अख्तर को पुरस्कृत किया जायेगा।
यहां देखें पूरी लिस्ट….














