झारखंड: ….और गर्लफ्रेंड चढ़ गयी टावर पर, प्रेमी को पुलिस ने किया अरेस्ट, तो प्रेमिका चढ़ गयी सैंकड़ो फीट ऊंचे टावर पर, मच गया हड़कंप, पुलिस ने….
Jharkhand: ...and the girlfriend climbed the tower, the boyfriend was arrested by the police, then the girlfriend climbed the tower hundreds of feet high, there was a commotion, the police....

धनबाद जिले के गोमो क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में जमकर नौटंकी हुई। प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज होकर एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। युवती अपने प्रेमी की रिहाई के साथ उसी से शादी कराने की मांग कर रही थी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
________________________________________
धनबाद। उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। यह घटना गोमो क्षेत्र के सिकलाइन इलाके की बताई जा रही है, जहां काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक युवती की पहचान शाहरिया निवासी देवन्ती कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक शादीशुदा युवक से प्रेम करती थी। कुछ दिन पहले निमियाघाट थाना पुलिस ने युवक को किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया था। प्रेमी की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद युवती काफी परेशान हो गई और गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती टावर पर चढ़कर लगातार अपने प्रेमी को रिहा करने और उसी से शादी कराने की मांग कर रही थी। नीचे मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक अपनी जिद पर अड़ी रही। घटना के कारण इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बन गया।
मामले की सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब डेढ़ घंटे तक चले समझाइश और मशक्कत के बाद आखिरकार युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। लोग युवती को नीचे उतरने की अपील करते रहे। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते भी नजर आए। पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में देर तक चर्चा होती रही।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती मानसिक तनाव में दिखाई दे रही थी।
फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके परिवार वालों से भी संपर्क किया गया है। वहीं पुलिस उस युवक की गिरफ्तारी और पूरे मामले की भी जांच कर रही है, जिसके कारण युवती ने यह कदम उठाया।









