close
LIVE UPDATE

झारखंड कक्षपाल भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयु सीमा की कटऑफ डेट बदली, जानिये कब से होगी गणना

Jharkhand Kakshapal Recruitment 2025: Big relief for candidates, age limit cutoff date changed, know when will the calculation start

रांची/20.5.26। झारखंड सरकार ने जेलों में कक्षपाल नियुक्ति को लेकर चल रही भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा की गणना की कटऑफ तिथि अब 1 अगस्त 2019 निर्धारित की गई है। इससे उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो पहले निर्धारित कटऑफ डेट के कारण आयु सीमा पार कर चुके थे और भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।

आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने अधिकतम आयु की गणना के लिए 1 अगस्त 2025 को आधार तिथि निर्धारित किया था। इस फैसले को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से विरोध चल रहा था। मामला झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद अदालत ने 14 मई 2026 को महत्वपूर्ण आदेश पारित किया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने कटऑफ डेट में संशोधन करते हुए इसे 1 अगस्त 2019 कर दिया।

आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन का संशोधित कार्यक्रम भी घोषित किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है।

वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की अंतिम समय सीमा 21 जून मध्य रात्रि तक तय की गई है।आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का भी मौका दिया है। 22 जून से 24 जून मध्य रात्रि तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। हालांकि नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

लंबे समय से अटकी थी भर्ती प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर में ही शुरू होनी थी, लेकिन आयु सीमा की कटऑफ तिथि को लेकर विवाद पैदा हो गया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में देरी सरकार और आयोग की ओर से हुई है, इसलिए उम्र की गणना पुरानी तिथि से की जानी चाहिए। इसी विवाद के चलते भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।अब हाईकोर्ट के आदेश और सरकार के नए निर्णय के बाद भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। इससे उन उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है जो लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

1733 पदों पर होगी नियुक्ति

झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के माध्यम से कुल 1733 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें 1698 नियमित पद और 35 बैकलॉग पद शामिल हैं।नियमित पदों में 1634 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए तथा 64 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। राज्य की जेलों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *