झारखंड: भाजपा नेत्री से रेप, रांची के कारोबारी के खिलाफ FIR, माइनिंग में निवेश के नाम पर 2.50 करोड़ लिए, फिर रेप कर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप
Jharkhand: BJP leader raped, FIR against Ranchi businessman, who took 2.5 crore rupees in the name of investment in mining, then accused of rape and blackmailing.

रांची/ बिलासपुर/22.5.26। झारखंड के कारोबारी ने भाजपा नेत्री के साथ कथित तौर पर रेप किया है। भाजपा नेत्री की शिकायत के बाद अब पुलिस ने झारखंड के कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ रेप व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि झारखंड के कारोबारी संजय सिंह ने भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप किया। अब भाजपा नेत्री ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में जीरो पर मामला कायम किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर भाजपा की डिमांड महिला नेत्री से नजदीकियां बढ़ाई और फिर उसका रेप किया।
आरोप यह भी है कि भाजपा नेत्री से करीब ढाई करोड रुपए निवेश के नाम पर ले लिए गए। पीड़िता की शिकायत के बाद बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ जीरो पर मामला दर्ज कर, फाइल दिल्ली पुलिस को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइन की रहने वाली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गई थी। करीब 2 साल पहले दिल्ली में उसकी पहचान संजय सिंह से हुई। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश के लिए उन्हें राजी कर लिया।
आरोपी ने कारोबार में पार्टनरशिप और लाभ का झांसा देकर पहले महिला से करोड़ों रुपए निवेश कराए और फिर उससे दोस्ती बढ़ाई। इस दौरान भाजपा नेत्री और कारोबारी दोनों काफी करीब आ गए। सितंबर 2025 में भाजपा नेत्री के साथ कारोबारी ने दिल्ली में ही रेप किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और पैसे की डिमांड करता रहा। अपनी शिकायत में भाजपा नेत्री ने कहा है कि निवेश के नाम पर कारोबारी संजय सिंह ने उससे अलग-अलग किस्तों में करीब ढाई करोड रुपए लिए।
आरोप है कि संजय ने आरटीजीएस समेत अलग-अलग माध्यमों से पैसा लिया और फिर उन पैसों को निवेश करने का झांसा दिया। हालांकि जब भाजपा नेत्री ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उल्टा उन्हें ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा। अब भाजपा नेत्री ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। महिला ने साक्ष्य के तौर पर पुलिस को मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और लेनदेन समेत अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।









