close
LIVE UPDATE

थाली-बेलन क्रांति: शिक्षक अभ्यर्थियों का 30 मई तक का अल्टीमेटम, नहीं जारी हुआ विज्ञापन, तो 1 जून से राज्यव्यापी महाआंदोलन….

Thali-Belan Kranti: Teacher candidates have an ultimatum till May 30th; if the advertisement is not released, then a state-wide agitation will be held from June 1st.

Teacher Vacancy 2026। शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। शिक्षक अभ्यर्थियों ने अल्टीमेटम दिया है कि 30 मई तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ, तो 1 जून से थाली-बेलन क्रांति की शुरुआत होगी। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया था। इस दौरान बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज भी दिया था। अब अभ्यर्थियों ने सरकार को 30 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। छात्र नेताओं ने साफ कहा है कि यदि तय समय तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो 1 जून से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा है कि यदि इस तारीख तक TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो राज्यव्यापी महाआंदोलन किया जाएगा।अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को लेकर केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी नाराजगी के बीच छात्र नेता खुशबू पाठक की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें बड़े अक्षरों में “अबकी बार, आर-पार” लिखा गया है। पोस्टर में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर सरकार ने 30 मई तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो 1 जून को “थाली-बेलन क्रांति आंदोलन” शुरू किया जाएगा।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों से जुटे हैं और सरकार की देरी से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि आधिकारिक नोटिफिकेशन चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार को भी पटना की सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पटना कॉलेज से लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय तक अभ्यर्थियों ने मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

जब प्रदर्शन उग्र होने लगा तो पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कई छात्र नेताओं और अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस द्वारा घसीटकर हटाने के वीडियो भी सामने आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मामला चर्चा का विषय बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार लगातार भर्ती प्रक्रिया को टाल रही है। उनका कहना है कि बिहार में शिक्षकों की बड़ी संख्या में जरूरत है, लेकिन इसके बावजूद नई भर्ती को लेकर स्पष्टता नहीं दी जा रही। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

वहीं इस पूरे मामले पर बिहार सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार TRE-4 भर्ती को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग लगातार तैयारी में जुटा हुआ है और बीपीएससी के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *