close
LIVE UPDATE

झारखंड चुनाव: राज्यसभा की दो सीटों के लिए तारीखों का ऐलान, शिबू सोरेन व दीपक प्रकाश की सीटें हो रही है खाली, जानिए चुनाव का शेड्यूल

Jharkhand Elections: Dates announced for two Rajya Sabha seats, Shibu Soren and Deepak Prakash's seats are becoming vacant, check out the election schedule.

रांची/22.5.26। राज्यसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्य सभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की है, इसमें झारखंड की भी दो सीटें शामिल है। जारी हुई अधिसूचना के मुताबिक 1 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, जबकि 11 जून को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। उसके बाद 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा।

जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड की दो सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मौजूदा वक्त में एक सीट पर एनडीए के दीपक प्रकाश सांसद है, जबकि दूसरी सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की थी, शिबू सोरेन के निधन के बाद पिछले साल सितंबर महीने से ही यह सीट खाली है। वही दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।

img 20260522 wa0005
img 20260522 wa0005

झारखंड के मौजूदा समीकरण को देखें तो एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी सीट बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रही है। दोनों गठबंधन एक-एक सीटों पर अपने प्रत्याशी को जीता सकती है। झारखंड की बात करें तो महागठबंधन के पास फिलहाल 56 विधायक हैं, जबकि एनडीए के पास 24 और जेएलकेएम के पास एक विधायक है। अगर ठीक तौर पर रणनीति बनी रही तो भाजपा अपने एक राज्यसभा प्रत्याशी को जीता सकता है, जबकि महागठबंधन से भी एक राज्यसभा की सीट लगभग पक्की है।

राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब प्रत्याशी के चयन को लेकर माथा पच्ची शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि, शिबू सोरेन के निधन के बाद आखिरकार उनकी विरासत को कौन संभालेगा।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *