close
LIVE UPDATE

झारखंड: 1 करोड़ के ईनामी नक्सली असीम मंडल सहित 17 पर FIR, पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Jharkhand: FIR against 17 people, including Naxalite Asim Mandal, who has a bounty of Rs 1 crore, major action against Naxalites in West Singhbhum.

चाईबासा/24.5.26। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े 7 नामजद और 10 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इन सभी पर सुरक्षा बलों पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जिन नामजद नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें असीम मंडल उर्फ आकाश, मंगल सिंह सरदार, सालुका कायम, पिंकी, कोलेमुनी, सीता और बुड़ई बोदरा शामिल हैं। इनके अलावा 10 अज्ञात नक्सलियों को भी आरोपी बनाया गया है।पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले कुछ महीनों से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 19 मई 2026 को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम कराइकेला और सोनुआ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम जब कराइकेला थाना क्षेत्र के दुर्गादा गांव के पहाड़ी इलाके में पहुंची, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और पहले नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।हालांकि नक्सलियों की ओर से लगातार फायरिंग जारी रहने पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण नक्सलियों ने भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाया और बाद में मौके से फरार हो गए।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से दैनिक उपयोग की कई सामग्री बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली लंबे समय से उस इलाके में सक्रिय थे।प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जबकि नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से 50 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *