झारखंड में बकरीद की छुट्टी पर बड़ा बदलाव, पूर्व घोषित अवकाश पर खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर, जारी हुआ नया आदेश
Jharkhand announces major change in Bakrid holiday; government offices to remain open on pre-announced holiday; new order issued

राँची/25.5.26: झारखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार के मद्देनजर सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले से घोषित 27 मई की छुट्टी को निरस्त करते हुए अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को राज्य में एन.आई. एक्ट (N.I. Act) के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आज, 25 मई 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।
चाँद दिखने के आधार पर लिया गया फैसला
अधिसूचना के अनुसार, पहले जारी कैलेंडर (10 दिसंबर 2025 की अधिसूचना) में बकरीद की छुट्टी 27 मई 2026 (बुधवार) को तय की गई थी। लेकिन चाँद के दृष्टिगोचर होने (दिखने) के आधार पर अब यह पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। इसी वजह से सरकार ने अवकाश की तिथि में यह संशोधन किया है।
27 मई को सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे कार्यालय
सरकार ने स्पष्ट किया है कि बदले हुए नियमों के तहत:
28 मई (गुरुवार): एन.आई. एक्ट के तहत पूरे राज्य में अवकाश रहेगा।
27 मई (बुधवार): राज्य सरकार के सभी कार्यालय अन्य कार्यदिवसों (Working Days) की तरह पूरी तरह से खुले रहेंगे।









