close
LIVE UPDATE

झारखंड- घूसखोर ASI गिरफ्तार : केस डायरी को कमजोर करने मांग रहे थे घूस, ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, चल रही है पूछताछ

Jharkhand: Bribery-taking ASI arrested: ACB arrested him red-handed for demanding bribe to weaken the case diary; interrogation underway

बोकारो/26.5.26। घूसखोर ASI को ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ Anti Corruption Bureau Jharkhand (ACB) की ये कार्रवाई बोकारो जिले में हुई है। धनबाद एसीबी की टीम ने बोकारो जिले के बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मो. याकूब अंसारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बोकारो के व्यस्त इलाके नया मोड़ के पास की गई, जहां एसीबी की टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था।

बताया जा रहा है मो. याकूब अंसारी बालीडीह थाना में दर्ज एक मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) थे। आरोप है कि उन्होंने एक केस डायरी को कमजोर करने और आरोपी पक्ष को राहत पहुंचाने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता से कथित तौर पर मोटी रकम मांगी गई थी, ताकि मामले की जांच को प्रभावित किया जा सके।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने धनबाद एसीबी में आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले उसका सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। एसीबी ने डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की।

टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट दिए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता नया मोड़ के पास आरोपी एएसआई से मिला और जैसे ही उसने रिश्वत की रकम मो. याकूब अंसारी को सौंपी, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद मौके पर ही वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के हाथ धुलवाए, जिसमें पानी का रंग गुलाबी हो गया। इससे यह पुष्टि हुई कि आरोपी ने केमिकल लगे नोटों को छुआ था और रिश्वत की रकम स्वीकार की थी।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ धनबाद ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। बोकारो और धनबाद पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच मामले को लेकर चर्चा तेज है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *