close
LIVE UPDATE

नामकुम अंचल के अधिकारी के खिलाफ मांगी गयी है PE दर्ज करने की अनुमति, ACB ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

रांची। अंचलाधिकारी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। राजधानी के नामकुम अंचल में भूमि खरीद-बिक्री और राजस्व अभिलेखों में कथित अनियमितताओं के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मामले की जांच तेज कर दी है। जांच के दायरे में अंचल अधिकारियों की भूमिका भी शामिल है और प्रारंभिक जांच (PE) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई

इससे पहले शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। यह याचिका थॉमस साइमन साइरिल हंस द्वारा दायर की गई है। याचिका में भूमि से जुड़े दस्तावेजों में कथित गड़बड़ियों, रिकॉर्ड में अनियमितताओं और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने का मुद्दा उठाया गया है।

ACB ने कोर्ट को सौंपी जांच रिपोर्ट

सुनवाई के दौरान ACB की ओर से अदालत को बताया गया कि संबंधित अंचल अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच (Preliminary Enquiry – PE) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साथ ही पीई दर्ज करने के लिए आवश्यक अनुमति भी मांगी गई है।एसीबी ने अदालत को यह भी जानकारी दी कि मामले में उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है और आगे की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

हाईकोर्ट ने मांगी विस्तृत प्रगति रिपोर्ट

एसीबी की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान जांच की प्रगति और पीई से संबंधित विस्तृत जानकारी पेश करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने स्पष्ट किया है कि जांच की दिशा और अब तक हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी रिकॉर्ड पर लाई जाए।

अंचल अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

मामले में भूमि अभिलेखों और जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कथित गड़बड़ियों को लेकर संबंधित अंचल अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। इसी वजह से जांच एजेंसी ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली और दस्तावेजी प्रक्रियाओं की भी पड़ताल की है।अब इस मामले में सभी की निगाहें हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां ACB को जांच की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट पेश करनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की दिशा तय हो सकती है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *