close
LIVE UPDATE

सरकारी कर्मचारी के लिए बड़ी खबर: जल्द करा ले अपने खाते में ये काम… वरना छोटी सी लापरवाही से हो जाएंगे बड़े लाभ से वंचित, परिवार को भी बड़ी हानि

Big news for government employees: Get this task done for your account soon... otherwise, a minor oversight could cost you significant benefits and cause a major loss for your family as well.

Ranchi/30.6.26:झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लाइज फेडरेशन (JHAROTEF) ने राज्य के सभी सरकारी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने वेतन खातों की स्थिति की अविलंब जांच करा लें, अन्यथा बैंक एवं कर्मचारियों की छोटी-सी लापरवाही के कारण वे महत्वपूर्ण बीमा एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेडरेशन ने कहा है कि झारखंड सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) तथा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मध्य हुए समझौते के तहत राज्यकर्मियों को Salary Package Account की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके अंतर्गत विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सहित अन्य विशेष लाभ प्रदान किए जाते हैं।

फेडरेशन को यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि बड़ी संख्या में राज्यकर्मियों का वेतन बैंक खातों में जमा तो हो रहा है, किन्तु संबंधित बैंक के अभिलेख में उनका खाता अभी भी सामान्य बचत खाता (Normal Savings Account) के रूप में दर्ज है। ऐसी स्थिति में संबंधित पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी Salary Package Account के अंतर्गत मिलने वाली बीमा एवं अन्य सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

img 20260630 wa0001
img 20260630 wa0001

फेडरेशन ने राज्य के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि उनका खाता बैंक के सिस्टम में Salary Package Account के रूप में दर्ज है अथवा नहीं। यदि खाता सामान्य बचत खाता के रूप में दर्ज है, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देकर उसे अविलंब Salary Package Account में परिवर्तित कराना सुनिश्चित करें।

फेडरेशन की सभी जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं शाखा इकाइयों से भी आग्रह किया गया है कि वे इस विषय पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं तथा प्रत्येक राज्यकर्मी तक यह सूचना पहुंचाएं, ताकि कोई भी पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी बैंक द्वारा प्रदत्त महत्वपूर्ण सुविधाओं एवं बीमा लाभों से वंचित न रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेडरेशन ने झारखंड सरकार तथा भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब नेशनल बैंक के शीर्ष प्रबंधन से मांग की है कि विशेष अभियान चलाकर सभी राज्यकर्मियों के वेतन खातों को शीघ्र Salary Package Account में परिवर्तित किया जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *