close
LIVE UPDATE

Ranchi News: रांची में बड़ा हादसा, कमरे में मां और ढाई साल के बेटे की मिली लाश, दो बच्चियों की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी…

रांची। रांची से एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। एक कमरे में महिला और बच्चे की लाश मिली है। घटना रांची के चटकपुर शांति नगर पोखर टोला स्थित एक किराए के मकान में मां और उसके ढाई वर्षीय बेटे का शव मिला है। वहीं दो बच्चियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक आशंका कमरे में मौजूद कोयले के चूल्हे के धुएं से दम घुटने की जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।एक किराए के मकान से मां और उसके मासूम बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घर में मौजूद दो बच्चियां गंभीर अवस्था में मिलीं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतकों की पहचान 32 वर्षीय पिंकी देवी और उनके करीब ढाई वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। वहीं 15 वर्षीय चंदा कुमारी और चार वर्षीय प्राची कुमारी का इलाज रिम्स में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह नहीं खुला दरवाजा तो हुआ शक

जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर लोगों ने मकान की एस्बेस्टस शीट हटाकर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। पिंकी देवी और उनका बेटा मृत अवस्था में पड़े थे, जबकि दोनों बच्चियां गंभीर हालत में थीं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

कमरे में रखा था कोयले का चूल्हा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार एक छोटे से कमरे में सो रहा था। उसी कमरे में खाना बनाने के लिए कोयले का चूल्हा भी रखा हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे से निकले धुएं के कारण दम घुटने की घटना हुई हो सकती है।हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किराए के मकान में रहता था परिवार

जानकारी के मुताबिक पिंकी देवी रांची की एक कपड़ा दुकान में काम करती थीं। उनके पति चंदन साहू का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार चटकपुर शांति नगर पोखर टोला स्थित धन्नू यादव के मकान में करीब ढाई वर्षों से किराए पर रह रहा था। परिवार मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के महमदा गांव का रहने वाला है।
परिवार में पिंकी देवी के सास-ससुर भी हैं। उनके ससुर टोटो चलाकर और सास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *