close
LIVE UPDATE

सिविल सर्जन, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी बेचैनी, जल्द जारी हो सकता है तबादला आदेश, उल्टी गिनती शुरू..पढ़िए कौन कौन है राडार पर

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की चर्चा तेज हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, कई सिविल सर्जनों और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश कभी भी जारी हो सकता है। जुलाई माह अपने अंतिम दौर में है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बीच तबादला सूची को लेकर उत्सुकता और बेचैनी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग पिछले कुछ समय से विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों की सूची पर मंथन कर रहा है। कई जिलों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण की संभावना जताई जा रही है। संभावित सूची में सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबादला आदेश जारी होने के साथ ही पिछले 2 महीने से निदेशालय से मंत्रालय तक की भागदौड़ पर विराम लग जाएगा। मालूम हो कि अपने मनचाहे पोस्टिंग को लेकर कर्मियों और पदाधिकारियों की भागदौड़ जारी है। सूत्र बताते है कि सेवानिवृत्ति तिथि नजदीक होने के बावजूद कई सिविल सर्जन के कुर्सी का मोह समाप्त नहीं हो रहा है साथ ही सेवानिवृत्ति उम्र 67 के बावजूद सेवा विस्तार की आस में लगे हैं।

सूत्रों का कहना है कि विभाग प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अंतिम स्तर पर तैयारी में जुटा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर तबादला सूची जारी नहीं की गई है और न ही इसकी पुष्टि की गई है।जुलाई महीने में जिस तरीके से  विभागों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर उद्योग की चर्चा सुर्खियों और विवादों में रहती है वैसे में लिस्ट निकलने से पहले बेचैनी होना लाजिमी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के हिसाब से सिविल सर्जन के कार्यकलाप का भी आकलन किया गया है , परफॉर्मेंस आधारित आंकड़े से हिसाब से कई जिलों की सिविल सर्जन को हटाने की तैयारी हैं वही अभ्यावेदन के आधार पर भी चिकित्सक और कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।

यदि आदेश जारी होता है तो राज्य के कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ नए पदस्थापन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फिलहाल आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
नोट: यह खबर विभागीय सूत्रों और चल रही चर्चाओं पर आधारित है। आधिकारिक स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद ही अंतिम सूची और विवरण स्पष्ट होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *