close
LIVE UPDATE

Jharkhand ACB TRAP News: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे 4.50 लाख

Jharkhand ACB Trap News: Female police station in-charge arrested while accepting a bribe of ₹50,000; had demanded ₹4.50 lakh to drop a name from a case.

रांची। ऱिश्वत लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची ने ये कार्रवाई की है। खूंटी जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) सह महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी के अनुसार, थाना प्रभारी ने एक आपराधिक मामले से नाम हटाने के बदले कुल 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

एसीबी के अनुसार, खूंटी जिले के हुरलूंग गांव निवासी श्याम कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उनके खिलाफ एएचटीयू थाना कांड संख्या 06/2025 में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता का आरोप था कि वह निर्दोष हैं और जब उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए थाना प्रभारी से संपर्क किया तो उनसे केस से राहत दिलाने के एवज में 4.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्यापन में सही मिले आरोप

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। ब्यूरो ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए।इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(क) के तहत रांची एसीबी थाना में कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया गया।

 

50 हजार रुपये लेते ही हुई गिरफ्तारी

एफआईआर दर्ज होने के बाद एसीबी की विशेष ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते ही थाना प्रभारी सपना सुलेखा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।एसीबी ने बताया कि पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

 

पूछताछ जारी, अन्य पहलुओं की भी होगी जांच

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार थाना प्रभारी से पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

लोगों से एसीबी की अपील

एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल ब्यूरो को दें। शिकायत मिलने पर गोपनीय तरीके से जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *