झारखंड-कांग्रेस नेता की गयी जान: स्कार्पियों पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, कांग्रेस नेता की मौत, कई लोग घायल, विधायक पहुंचे तुरंत अस्पताल
Jharkhand Congress leader loses life: Tragic accident as Scorpio overturns; Congress leader dies, several injured; MLA rushes to hospital.

गोड्डा। एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। पूरी घटना हंसडीहा- पोडै़याहाट एनएच 133 फोरलेन की है, जहां रफ्तार का कहर बरपा है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार स्कार्पियो के पलटने से कांग्रेस के जिला महासचिव दीपक कुमार मंडल की मौके पर मौत हो गई है।
कांग्रेस नेता दीपक सदर प्रखंड के गायछांद के रहने वाले थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दीपक हाल के दिनों में शहरी क्षेत्र सरकंडा में ही घर बनाकर रहा था। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार मंडल कांग्रेस का युवा नेता के रूप में काफी चर्चित था। हाइसे में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव विकास कुमार सिंह सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पोडै़याहाट विधायक प्रदीप यादव सहित अन्य कांग्रेसी नेता सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए यहां से रेफर कराया। इनमें से दो को रांची, एक को कोलकाता और दो को भागलपुर रेफर किया गया है।aजानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कार्पियो पर छह लोग सवार थे, सभी देर रात करीब 11 बजे गोड्डा से तारापीठ पूजा करते के लिए निकले थे।
तभी पोड़ैयाहाट के कारूडीह के पास फोरलेन में रफ्तार के कारण स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कई बार पलटते हुए निकट में रखे पानी के पाइप से जा टकराई।वाहन में सवार दीपक मंडल, विकास सिंह, रामगोपाल कृष्ण, जितेंद्र मंडल, नीतीश कुमार व अमित कुमार बुरी तरह घायल हो गए।
वहीं दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद देर रात ही घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद सबों को रेफर किया गया।एक घायल को कोलकाता तथा दो को भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। वहीं विकास सहित दो लाेग को रांची रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर जेएच 17 जेड 9189 बताया जाता है।
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय जेपीएन चौधरी और पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित घटना स्थल पर पहुंचे और घालयों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जानकारी के अनुसार हादसे का कारण रफ्तार रहा। स्कार्पियो काफी स्पीड में थी, गति पर नियंत्रण नहीं होने से यह हादसे हुआ।












