झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक 25 सितंबर को, सुदिव्य सोनू के बगैर पहली बार होगी कैबिनेट, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
A crucial Jharkhand Cabinet meeting is scheduled for September 25; this will be the first cabinet meeting held without Sudivya Sonu, and several important proposals are likely to be approved.

रांची। लंबे समय बाद हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुलाई है। ये पहली बार होगा, जब कैबिनेट की बैठक सुदिव्य सोनू मौजूद नहीं होंगे। पिछले दिनों ही सुदिव्य सोनू की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। गुरुवार को ही उनका दशकर्म कार्यक्रम हुआ था।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कैबिनेट की यह बैठक दोपहर बाद 3 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
कैबिनेट बैठक में अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा जाएगा। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से निर्णय लिया जा सकता है।हालांकि, बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्तावों और उन पर लिए जाने वाले फैसलों की विस्तृत जानकारी बैठक के बाद ही स्पष्ट होगी। ऐसे में 25 सितंबर की कैबिनेट बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं।










