close
LIVE UPDATE

गर्लफ्रेंड के भाई का पहले किया किडनैप, फिर ले ली जान, 24 घंटे के भीतर प्रेमी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात की वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

गर्लफ्रेंड के भाई का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी और उसके दो साथियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जानें क्या थी इस खौफनाक वारदात के पीछे की हैरान कर देने वाली वजह।

Jharkhand Crime News। प्रेम संबंध में रोड़ा बने गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैवान प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका के भाई का किडनैप किया और फिर उसकी जान ले ली। ये घटना झारखंड के लातेहार जिले की है। जहां बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना एक नाबालिग को भारी पड़ गया। आरोप है कि बहन के प्रेमी ने नाबालिग को दो साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। बेरहमी से मारपीट करने के बाद सदर थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के राजा ढाबा के पास सड़क हादसा दिखाने के लिए उसे गुजर रहे हाइवा के नीचे फेंक दिया।

रांची ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लातेहार सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए उसे हाइवा की चपेट में लाया गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज आलम (21), समीर अंसारी (19) और कमलेश कुमार सिंह (19) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम संबंध था। नाबालिग इस रिश्ते का विरोध करता था। पुलिस जांच में इसी विवाद को घटना की मुख्य वजह बताया गया है।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई पुलिस टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध को लेकर रची गई साजिश

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने सोमवार को बताया कि पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि अरबाज आलम और मृतक की बहन के बीच प्रेम संबंध था। नाबालिग द्वारा इसका विरोध किए जाने को लेकर विवाद चल रहा था।पुलिस का आरोप है कि इसी रंजिश में अरबाज ने समीर अंसारी और कमलेश कुमार सिंह के साथ मिलकर नाबालिग को अगवा करने और उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

राजा ढाबा के पास हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, नाबालिग को अगवा करने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद सदर थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के पास राजा ढाबा के नजदीक उसे सड़क पर ले जाया गया।पुलिस का दावा है कि घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से नाबालिग को गुजर रहे हाइवा की चपेट में लाया गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *