close
LIVE UPDATE

विधायक पर FIR: जयराम महतो के बाद अब गढ़वा विधायक पर FIR, हेमंत सोरेन के मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी…

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर FIR, रूपी सोरेन पर कथित टिप्पणी का मामला

गढ़वा: झारखंड में विधायकों पर FIR दर्ज हो रहा है! डुमरी विधायक जयराम महतो के बाद अब गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर जिले के रंका थाना में FIR दर्ज कराई गई है।मामला  CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसी वीडियो में रूपी सोरेन को लेकर की गई कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हुआ। गासेदाग गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह खरवार ने रंका थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 सितंबर के वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 28 सितंबर 2026 को एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित वीडियो देखा था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। शिकायत में विधायक के बयान को कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया गया है।

SC-ST एक्ट समेत धाराओं में मामला दर्ज

रंका थाना में दर्ज प्राथमिकी में SC-ST एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अब शिकायत, वीडियो और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक विवाद ने पकड़ा तूल

इस मामले के सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। इससे पहले भी सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयानों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। हालांकि, मौजूदा मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *