close
LIVE UPDATE

झारखंड-शिक्षकों की खबर: दशहरा से पहले अक्टूबर का वेतन देने की मांग, जेपीएसएस ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह

News for Jharkhand teachers: Demand for October salary payment before Dussehra; JPSS urges the Chief Minister.

रांची: दुर्गापूजा को लेकर झारखंड में शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी मांग सामने आयी है। दशहरा से पूर्व वेतन भुगतान की मांग उठी है। प्रगतिशील शिक्षक संघ (जेपीएसएस) ने राज्य के शिक्षकों और संबंधित कर्मियों को दशहरा से पहले अक्टूबर माह का वेतन भुगतान करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहु और प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के प्रधान सचिव से आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

त्योहार में बढ़ जाता है खर्च

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्र शुरू हो चुका है और 20 व 21 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाना है। यह पर्व शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान पूजा-पाठ, पारिवारिक जरूरतों और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों पर अतिरिक्त खर्च होता है। ऐसे में समय पर वेतन मिलना शिक्षकों और संबंधित कर्मियों के लिए काफी राहत भरा होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समय पर वेतन मिलने से दूर होगी आर्थिक परेशानी

जेपीएसएस ने कहा कि दशहरा से पहले अक्टूबर माह का वेतन मिल जाने से शिक्षकों और संबंधित कर्मियों को त्योहार के दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ पूजा-पाठ और अन्य आवश्यक खर्चों की व्यवस्था भी आसानी से कर सकेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार से जल्द आदेश जारी करने की अपील

संघ ने राज्य सरकार से शिक्षकों और संबंधित कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है। जेपीएसएस के पदाधिकारियों का कहना है कि दशहरा से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित होने से कर्मचारियों को त्योहार मनाने में आर्थिक सहूलियत मिलेगी।

 

NHM कर्मियों के वेतन भुगतान के आदेश

आपको बता दें कि महीनों से वेतन का इंतजार रहे NHM कर्मियों को भी दशहरा में वेतन भुगतान किया जा सकता है। इस संबंध में एसीएस ने समीक्षा बैठक में निर्देश भी दे दिये हैं। दरअसल तकनीकी वजहों से एनएचएम कर्मियों को महीनों से वेतन भुगतान नहीं हो पाया था।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *