नवरात्र में बढ़ जाती है कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों की बिक्री? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, जानिए क्या है वजह

HPBL NEWS: नवरात्र में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों की बिक्री बढ़ने का दावा एक बार फिर चर्चा में है। खासकर गरबा और डांडिया के आयोजन के दौरान इस विषय पर कई बार रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। लेकिन क्या वाकई में नवरात्र के नौ दिनों में इन उत्पादों की बिक्री में भारी उछाल आता है? उपलब्ध रिपोर्टों से इसकी कुछ हद तक पुष्टि होती है, हालांकि देशभर के लिए कोई ठोस आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं है। हाल के दिनों में इस विषय पर कई खबरें खूब वायरल हो रही है और तरह तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

अहमदाबाद में गर्भनिरोधक गोलियों की बिक्री 15 से 25 प्रतिशत बढ़ने का दावा
3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में अहमदाबाद के केमिस्ट एसोसिएशन के हवाले से बताया गया कि पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, नवरात्र के दौरान गर्भनिरोधक गोलियों की बिक्री में सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 15 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई है। हालांकि, यह स्थानीय स्तर पर सामने आया दावा है, पूरे भारत के बाजार का आंकड़ा नहीं।
इस बात से इनकार नहीं किया का सकता कि पर्व त्यौहार की संस्कृति को आज के युवा मौज मस्ती की जगह बनाने से नहीं चूकते हैं वही महिलाएं भी 10 दिवसीय नवरात्र में पीरियड्स से पड़ने वाले व्यवधान से भी दूर रहने की हरसंभव कोशिश करती है
2017 में कंडोम की बिक्री बढ़ने की आई थी खबर
साल 2017 में गुजरात में नवरात्र के दौरान कंडोम और गर्भनिरोधक उत्पादों की बिक्री में करीब 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का दावा किया गया था। यह अनुमान गुजरात केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन के पदाधिकारी के बयान पर आधारित था।

वहीं, 2016 की द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया था कि बिक्री में 25 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की चर्चा के बावजूद, कुछ ब्रांडों में वास्तविक बढ़ोतरी का अनुमान करीब 10 से 20 प्रतिशत था। रिपोर्ट में त्योहारों, छुट्टियों और शादी के मौसम को भी मांग बढ़ने की संभावित वजह बताया गया था।
क्या पूरे देश में बढ़ जाती है बिक्री?
इन दिनों गरबा और डांडिया की धूम देश भर चल रही है और इस वजह से यदि इन उत्पाद की बिक्री में उछाल आता है तो निश्चित रूप से देश भर में इसकी बिक्री पर असर होना स्वाभाविक है।वैसे इस सवाल का जवाब फिलहाल स्पष्ट रूप से हां नहीं है। उपलब्ध रिपोर्टें मुख्य रूप से गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा जैसे शहरों के स्थानीय मेडिकल स्टोर तथा कारोबारियों के अनुमानों पर आधारित हैं। इनसे पूरे भारत में बिक्री बढ़ने का निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा।
क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल बिना उचित चिकित्सकीय सलाह के नहीं करना चाहिए। अलग-अलग दवाओं के उपयोग और सावधानियां अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी भी दवा के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्यकर्मी से सलाह लेना जरूरी है।












