close
LIVE UPDATE

झारखंड हाईकोर्ट का अनियमित कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, 25 साल से काम कर रहे 119 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से मिली राहत, फिलहाल नहीं हटाए जा सकेंगे

25 साल से काम कर रहे 119 ठेका कर्मचारियों को झारखंड हाईकोर्ट से राहत। CGIT को तीन महीने में नियमितीकरण पर फैसला देने का निर्देश।

रांची। अनियमित रूप से काम कर रहे कर्मचारियों पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने अनियमित कर्मचारियों को हटाने का धनबाद स्थित केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (CSIR-CIMFR) में लंबे समय से ठेका पर काम कर रहे 119 कर्मचारियों को झारखंड हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने कर्मचारियों को हटाने और उनकी जगह आउटसोर्सिंग से नई नियुक्ति के लिए टेंडर जारी करने पर लगी रोक बरकरार रखी है। कोर्ट ने केंद्रीय सरकार औद्योगिक न्यायाधिकरण (CGIT), धनबाद को नियमितीकरण के मामले में तीन महीने के भीतर अंतिम फैसला सुनाने का निर्देश दिया है।

तीन महीने में फैसला सुनाने का निर्देश

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि CGIT के अंतिम अवार्ड सुनाने और इसकी सूचना संबंधित पक्षों को मिलने के बाद भी चार सप्ताह तक संस्थान में यथास्थिति बनी रहेगी। इस दौरान CIMFR प्रबंधन और ठेका एजेंसी मेसर्स शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड कर्मचारियों की सेवा समाप्त नहीं कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही प्रबंधन आउटसोर्सिंग के जरिए नई नियुक्तियों के लिए टेंडर भी जारी नहीं कर सकेगा। कोर्ट ने यह समय इसलिए दिया है, ताकि फैसले से असंतुष्ट पक्ष को सक्षम न्यायालय में चुनौती देने का अवसर मिल सके।

1995 से संस्थान में दे रहे हैं सेवाएं

इस मामले में राजेश तिवारी सहित 14 और मनबोध कुमार मंडल सहित 105 कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ताओं ने 14 जुलाई 2023 को जारी टेंडर को चुनौती दी थी।
कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्ष 1995 से संस्थान में ठेका कर्मी के रूप में काम कर रहे हैं। उनके नियमितीकरण का मामला वर्ष 2006 से CGIT धनबाद में लंबित है।उनका आरोप था कि ट्रिब्यूनल की अनुमति के बिना नया टेंडर जारी कर उनकी सेवा शर्तों में बदलाव करने और उन्हें काम से हटाने की कोशिश की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी हाईकोर्ट लगा चुका है रोक

इससे पहले 21 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अंतरिम आदेश जारी कर कर्मचारियों को हटाने और नया टेंडर जारी करने पर रोक लगाई थी।सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि CGIT ने 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में दो संबंधित याचिकाएं लंबित होने का हवाला देते हुए अवार्ड सुनाने की प्रक्रिया रोक दी थी।
इस पर खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट में याचिकाएं लंबित होने से ट्रिब्यूनल को अंतिम फैसला सुनाने में कोई कानूनी बाधा नहीं है। ट्रिब्यूनल को मामले के तथ्यों और कानूनी पहलुओं के आधार पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने को कहा गया है।

प्रबंधन की दलील पर कोर्ट ने नहीं हटाई रोक

CIMFR प्रबंधन ने अंतरिम आदेश वापस लेने के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर की थी। प्रबंधन की दलील थी कि संबंधित कर्मचारी संस्थान के सीधे कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि ठेका एजेंसी के अधीन काम करते हैं।हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि इन दलीलों पर पहले ही विचार किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब ढाई दशक से संस्थान में काम कर रहे कर्मचारियों को इस स्तर पर हटाना उचित नहीं होगा।फिलहाल कर्मचारियों को मिली राहत बरकरार है। अब सभी की नजर CGIT धनबाद के अगले तीन महीने में आने वाले फैसले पर टिकी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *