झारखंड विधानसभा में SIR पर घमासान, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित, वैध मतदाताओं के नाम नहीं काटने की मांग

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सदन में तीखी नोंकझोक दिखी। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोपों की बौछार की। खासकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सदन में वैध मतदाताओं के नाम काटने, दस्तावेजों की अनिवार्यता और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विधायकों ने अपनी-अपनी बात रखी।
चर्चा के बाद SIR प्रक्रिया को सरल बनाने, किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया।प्रस्ताव के माध्यम से केंद्र सरकार से इस मामले में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में रखा सरकार का पक्ष
संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए SIR की मौजूदा प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने नई सर्वदलीय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने की मांग की।इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव भी सदन में रखा गया।
सरकार का कहना था कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण इस तरह होना चाहिए कि किसी भी पात्र और वैध मतदाता का नाम सूची से न कटे। साथ ही आम नागरिकों को दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
प्रदीप यादव ने चुनाव आयोग की जवाबदेही पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की किसी भी कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मतदाता सूची में बदलाव और नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग की।
SIR प्रक्रिया सरल बनाने की मांग, सदन में प्रस्ताव पारित
विशेष सत्र में चर्चा के बाद सदन ने SIR प्रक्रिया को सरल बनाने और वैध मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया।इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी शामिल है। प्रस्ताव के जरिए केंद्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।झारखंड विधानसभा में हुई इस चर्चा के बाद अब SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।












