close
LIVE UPDATE

VIDEO-गुस्से में तिलमिलाये चंपाई सोरेन ने सरकार पर निकाला भड़ास, बोले- जनता को बेवकूफ समझ रही हेमंत सरकार, कांग्रेस किस मुंह से कर रही विरोध?

रांची। विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप के बीच चंपाई सोरेन का बहुत तल्ख अंदाज दिखा। विशेष सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चंपाई सोरेन ने सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि एमडीआर (MMDR) के मुद्दे पर झारखंड की जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि सरकार झारखंड को एमडीआर में उलझाकर रख देगी और जनता को बेवकूफ समझ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के बयान दे रही है।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार, वहां माइनिंग पर चुप्पी क्यों?

चंपाई सोरेन ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और वहां बड़े पैमाने पर माइनिंग होती है, लेकिन इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप रहती है। वहीं झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों और मूलवासियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस इतने दिनों तक सत्ता में रही, लेकिन क्या उसे एमएमडीआर (Mines and Minerals (Development and Regulation) Act) और उसके संशोधनों की जानकारी नहीं थी? क्या कांग्रेस को संविधान के अनुच्छेद 254 के प्रावधानों का पता नहीं था? उन्होंने आरोप लगाया कि अब केवल झारखंड को उलझाने की कोशिश की जा रही है।

 

‘झारखंड की जनता को बेवकूफ समझ रही है सरकार’

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी चंपाई सोरेन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया जा रहा है, उसमें यह भी स्पष्ट है कि संसद सेस को कम कर सकती है, बढ़ा सकती है और बंद भी कर सकती है।

 

चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार जिस तरह से इस मुद्दे को पेश कर रही है, उससे ऐसा लगता है कि वह झारखंड की जनता को बेवकूफ समझ रही है। उन्होंने सरकार पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

 

‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले भी शुरू हुई थीं योजनाएं’

एमडीआर के कारण विकास कार्य प्रभावित होने और कई योजनाओं के बंद होने की आशंका जताने वाली राज्य सरकार की दलीलों पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही राज्य में अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना जैसी योजनाओं की शुरुआत हो चुकी थी। ऐसे में अब विकास कार्य प्रभावित होने की बात कहकर सरकार क्या साबित करना चाहती है?

 

अवैध खनन पर सरकार को घेरा, बोले- अपनी नाकामी छिपाने के लिए कर रही ड्रामा

चंपाई सोरेन ने राज्य में अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब राज्य में अवैध खनन हो रहा है, तो सरकार के पास राजस्व कहां से आएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार इस तरह का ड्रामा कर रही है।

 

 

उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें दम है तो आंदोलन करे, उसे कौन रोक रहा है? लेकिन जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। चंपाई सोरेन ने कहा कि वह इस तरह की कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे।

 

‘कांग्रेस किस मुंह से कर रही विरोध?’

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए चंपाई सोरेन ने विस्थापन आयोग के गठन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रही, लेकिन उसने ऐसा विस्थापन आयोग बनाया जिसका मुंह तो है, लेकिन दांत नहीं।उन्होंने तीखे लहजे में सवाल किया कि कांग्रेस आखिर किस मुंह से इस मुद्दे का विरोध कर रही है?

 

302 बालू घाट चिन्हित किए, लेकिन चालू नहीं करा सकी सरकार

राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चंपाई सोरेन ने 302 बालू घाटों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने 302 बालू घाटों को चिन्हित किया, वह उन्हें चालू तक नहीं करा सकी। ऐसे में सरकार विकास और राजस्व के मुद्दे पर किस आधार पर जवाब देगी?चंपाई सोरेन के इन तीखे बयानों से झारखंड की राजनीति में एमडीआर, खनन और राजस्व का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। उनके निशाने पर सीधे तौर पर हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस रही।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *