close
LIVE UPDATE

झारखंड के टापर्स स्टूडेंट की चमकेगी किस्मत, लैपटॉप, मोबाइल व 3 लाख रुपये मिलेंगे कैश, जानिये किसे दिया जायेगा अवार्ड

झारखंड में 28 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, मोबाइल और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जानिए किन छात्रों को मिलेगा सम्मान।

रांची।झारखंड में पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 29 टापर्स का सम्मान करने झारखंड सरकार जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं से लेकर ओलंपियाड और राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार सम्मानित करने जा रही है। खास बात यह है कि मेधावी विद्यार्थियों को सिर्फ सम्मान पत्र ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, मोबाइल और लाखों रुपये तक के नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।दरअसल, 28 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर रांची के खेलगांव में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चयनित 29 टॉपर और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर पर सम्मान

राज्य स्तरीय समारोह में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), CBSE और ICSE बोर्ड की वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के टॉपर शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के टॉपर, झारखंड राज्य ओलंपियाड के विजेता और आकांक्षा कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।विद्यार्थियों को लैपटॉप, मोबाइल और कुल तीन लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और दूसरे बच्चों को भी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को भी मिलेगा बड़ा इनाम

इस सम्मान समारोह में केवल प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि, इन विद्यार्थियों का सम्मान जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में होगा।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के दूसरे और तीसरे टॉपर, आकांक्षा के माध्यम से चयनित अन्य विद्यार्थी तथा ई-शिक्षा महोत्सव और झारखंड ओलंपियाड के शेष विजेताओं को भी जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

235 विद्यार्थियों को मिलेगा पुरस्कार, जारी हुई सूची

झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को चयनित विद्यार्थियों की सूची भेज दी है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि संबंधित छात्र-छात्राओं की समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।जानकारी के अनुसार, जैक, सीबीएसई और आईसीएसई के तीनों बोर्डों को मिलाकर कुल 80 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं आकांक्षा कोचिंग, झारखंड ओलंपियाड और ई-शिक्षा महोत्सव के विजेताओं को मिलाकर राज्य और जिला स्तर पर कुल 235 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

सुबह 10 बजे तक खेलगांव पहुंचना होगा

राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने वाले चयनित विद्यार्थियों को 28 नवंबर को सुबह 10 बजे तक रांची के खेलगांव पहुंचने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला स्तरीय पुरस्कार समारोह भी इसी दिन आयोजित किया जाएगा।राज्य परियोजना निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि राज्य स्तरीय समारोह के लिए चयनित कोई छात्र या छात्रा किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसके अभिभावक भी समारोह में शामिल होकर पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *