close
LIVE UPDATE

हेमंत कैबिनेट ब्रेकिंग : झारखंड में कैबिनेट की अहम बैठक अगले सप्ताह, सभी विभागों को एजेंडा तैयार करने के निर्देश, जानिये कब और कितने बजे होगी मीटिंग

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जायेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बैठक को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 3 बजे से होगी बैठक

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार, 1 दिसंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे से आयोजित होगी। बैठक का आयोजन धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद् कक्ष में किया जायेगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्य के सभी मंत्री और संबंधित विभागों के प्रस्तावों से जुड़े अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई विभागों के प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

बैठक में राज्य के अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार किये गये प्रस्ताव मंत्रिपरिषद् के समक्ष रखे जायेंगे। इन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद सरकार आवश्यक निर्णय ले सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कैबिनेट के एजेंडे का इंतजार

 

 

फिलहाल राज्य सरकार की ओर से मंत्रिपरिषद् की बैठक का विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना में केवल बैठक की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी गयी है। ऐसे में अब सभी की निगाहें कैबिनेट के एजेंडे पर टिकी हैं।

 

एजेंडा जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि हेमंत सोरेन सरकार की इस बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है और राज्यहित से जुड़े किन महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिये जा सकते हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *