close
LIVE UPDATE

ड्यूटी छोड़कर शादी में बांट रहा था पत्तल, VIDEO वायरल होते ही जवान की हो गयी छुट्टी, ड्यूटी से हटाया गया; मांगा गया जवाब

शादी में वर्दी पहनकर मेहमानों को खाना परोसने वाले जवान सतीश कुमार को ड्यूटी से हटाया गया। स्पष्टीकरण मांगा गया।

Police News। ड्यूटी छोड़कर शादी के भोज में पत्तल बांटना जवान को महंगा पड़ गया। विभाग ने जवान की छुट्टी कर दी गयी है। दरअसल बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी इन दिनों कई वजहों से चर्चा में है। कभी शादी में उड़ते नोटों के वीडियो सुर्खियां बटोर रहे हैं तो कभी लाखों मेहमानों के भोज की चर्चा हो रही है।

अब इस शादी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। दरअसल, जिस होमगार्ड जवान की जिम्मेदारी यातायात व्यवस्था संभालने की थी, वह पुलिस की वर्दी पहनकर मेहमानों को पत्तल बांटता और खाना परोसता नजर आया। वीडियो वायरल होते ही पटना ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जवान को ट्रैफिक ड्यूटी से हटा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्दी में मेहमानों की सेवा करते दिखा जवान

वायरल वीडियो में होमगार्ड जवान सतीश कुमार शादी समारोह में मेहमानों को पत्तल बांटते और खाना परोसते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी तैनाती शादी समारोह के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी। लेकिन ड्यूटी के दौरान वह सड़क पर यातायात संभालने के बजाय भोज में मेहमानों की सेवा करता नजर आया।वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा और जवान की भूमिका पर सवाल उठने लगे।

ट्रैफिक एसपी ने लिया संज्ञान, जिला मुख्यालय भेजा गया जवान

मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो की जांच कराई। इसमें जवान की पहचान सतीश कुमार (BHG-103755) के रूप में हुई।इसके बाद ट्रैफिक एसपी सागर कुमार झा ने कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक ड्यूटी से हटा दिया। फिलहाल उसे अगले आदेश तक पटना जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।जवान से पूरे मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निजी समारोह में ड्यूटी छोड़ना पड़ा भारी

पुलिस के अनुसार, जवान की जिम्मेदारी शादी समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की थी। ऐसे में ड्यूटी के समय पुलिस की वर्दी में निजी समारोह में पत्तल बांटना और खाना परोसना विभागीय अनुशासन के खिलाफ माना गया।इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अब जवान के स्पष्टीकरण और विभागीय जांच के नतीजों पर आगे का फैसला निर्भर करेगा।

चार लाख लोगों के भोज को लेकर भी सुर्खियों में रही शादी

गौरतलब है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को पटना जिले के नदवां गांव में हुई थी। शादी में बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे। भव्य पंडाल, घुड़दौड़ और विशाल भोज समारोह के आकर्षण रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस शादी में करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था किए जाने की चर्चा भी खूब हुई। अब शादी का जश्न खत्म होने के बाद समारोह में तैनात होमगार्ड जवान पर हुई कार्रवाई भी चर्चा का विषय बन गई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *