Agniveer Vayu Recruitment 2027: एयर फोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया
भारतीय वायु सेना ने Agniveer Vayu Intake 02/2027 भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया।

Agniveer Vayu Intake । भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
क्या होता है Agniveer Vayu Intake?
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए प्रत्येक भर्ती सत्र को ‘इनटेक’ (Intake) कहा जाता है। यानी किसी विशेष बैच या भर्ती चरण के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया को ही इनटेक कहा जाता है। इस भर्ती का नाम Agniveer Vayu Intake 02/2027 रखा गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम तिथि
- आवेदन शुरू 6 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026
- ऑनलाइन परीक्षा 22-23 सितंबर 2026
- एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से पहले
- एडमिट कार्ड परीक्षा से 24-48 घंटे पहले
शैक्षणिक योग्यता
साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवार
• 10+2 में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य।
• कुल 50% अंक और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक आवश्यक।
• संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
अन्य विषयों के उम्मीदवार
• 10+2 में न्यूनतम 50% कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंक आवश्यक।
• दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच होनी चाहिए।
• आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा लागू GST भी देय होगा।
- फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं।
2. Agniveer Vayu Intake 02/2027 Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
3. नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
8. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
सितंबर में होगी ऑनलाइन परीक्षा
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी परीक्षा से पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 24 से 48 घंटे पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।








