close
LIVE UPDATE

दुर्गा पूजा से पहले हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, खाते में भेजी 18.66 करोड़ राशि, ऐसे चेक करे आपको मिली क्या…

Ranchi/05.10.26: दुर्गा पूजा के अवसर पर राज्य भर के सर्वजन पेंशनर को हेमंत सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। रांची जिला के कुल 1,86,669 लाभुक के खाते में ये राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोशल मीडिया’ X’ पर डीबीटी के माध्यम से सर्वजन पेंशन की राशि ट्रांसफर कर ये बाते शेयर की। उन्होंने बताया कि राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत प्रथम चरण में जिले में कुल 01 लाख 86 हजार 669 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी है।सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में (एक-एक हजार रुपये) कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार की राशि का भुगतान किया गया है।

सितंबर महीने में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या इस प्रकार है..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

🔆 मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 185894

🔆 मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 318

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

🔆 मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 454

🔆 मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) – 03

🌟योजना के लाभ के लिए लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य🌟

राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में वृद्ध/ आदिम जनजाति/एचआईवी/ AIDS पीड़ित / ट्रांसजेंडर लाभुकों को इस वर्ष सितंबर माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। जिन लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *