close
LIVE UPDATE

छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! शिक्षिका ने छात्र को दी अजीबो गरीब सजा, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर छात्र से 100 बार अश्लील गालियां लिखवाने का आरोप लगा है। परिजनों के विरोध के बाद DEO ने जांच के आदेश दिए हैं।

Teacher News। किसी छात्र को गलती की सजा, क्या गालियां लिखने दी जा सकती है? सुनकर आप चौक जायेंगे, कि छात्रों में विवाद होने पर एक शिक्षिका ने सजा के तौर पर छात्र को 100 बार कॉपी में गालियां लिखने की दी। मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल की है, जहां शिक्षिका की ओर से छात्र को कथित तौर पर अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद शिक्षिका ने एक छात्र से उसकी कॉपी में मां से जुड़ी अश्लील गालियां करीब 100 बार लिखवाईं। घटना सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश है और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल का मामला

मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल का है। बताया जा रहा है कि दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद संबंधित शिक्षिका ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर एक छात्र को कॉपी में कई पन्नों तक अश्लील गालियां लिखने की सजा दी।परिजनों का आरोप है कि छात्र से मां के लिए इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक गालियां लगभग 100 बार लिखवाई गईं, जिससे बच्चा मानसिक रूप से परेशान हो गया।

परिजनों ने जताई नाराजगी

घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अनुशासन बनाए रखने के कई सकारात्मक तरीके हो सकते हैं, लेकिन बच्चों से अश्लील भाषा लिखवाना शिक्षा और नैतिक मूल्यों के पूरी तरह खिलाफ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का कहना है कि इस तरह की सजा बच्चों के मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

छात्र संगठनों ने भी उठाई कार्रवाई की मांग

मामले के सार्वजनिक होने के बाद छात्र संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने दोषी शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि स्कूल बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने का स्थान है, न कि अपमानजनक दंड देने का।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DEO ने दिए जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा की जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। विभाग के उप संचालक को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *